COVID-19: डॉक्टर सहित बीजेपी और कांग्रेस की अपील, अफवाहों से रहें दूर | raipur – News in Hindi

COVID-19: डॉक्टर सहित बीजेपी और कांग्रेस की अपील, जनता अफवाहों से रहे दूर

अफवाहों से लोगों को नुकसान ही होगा .(सांकेतिक तस्वीर)

छत्तीसगढ़ कांग्रेस (Congres) के प्रवक्ता विकास तिवारी कहते हैं कि इस संकट काल में राज्य सरकार दिन-रात एक कर काम कर रही है.

रायपुर. महाराष्ट्र (Maharashtra) के बांद्रा रेलवे स्टेशन (Bandra Railway Station) के पास हजारों मजदूरों का इकट्ठा होना, भीड़ का कारण अफवाहों को बताना, ये सब चिंता का सबब है. दरअसल, लॉकडाउन के दौरान आने वाली सबसे भयानक तस्वीरों में से यह तस्वीर एक थी. बांद्रा की इस तस्वीर ने आधुनिक भारत के डिजिटल इंडिया को धता बता दिया. इस तस्वीर ने साबित कर दिया कि आज भी सर्वोच्च सूचनातंत्र पर अफवाहतंत्र हावी है. इस तस्वीर ने साबित कर दिया कि सूचनाएं दमदार हो ना हो अफवाहें जरूर दमदार होती है. और अगर ऐसा नहीं होता तो फिर एक अफवाह पर हजारों की भीड़ जमा नहीं होती.

बांद्रा की इस तस्वीर ने कई को दर्द दिया तो कइयों को सीख और सबक भी. सबक इस बात की कि अगर आपके और हमारे लिए ही लॉकडाउन हैं तो हम सबको इसका कड़ाई से पालन करना चाहिए. स्पेशल ट्रेन चलाना कोई बड़ी बात नहीं, पर इस विषम परिस्थितियों में ट्रेन चलाने के सुझाव को भी संचारित करना इस तस्वीर का कारण बन गई. इस भयावह तस्वीर के सामने आने के बाद अब राजनीतिक दलों के सदस्यों सहित डॉक्टर हाथ जोड़कर निवेदन कर रहे हैं कि आप जहां है वहीं रहिए.
आप स्वस्थ्य तो हम स्वस्थ्य:बीजेपी

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास कहते हैं कि संकट की इस घड़ी में हम सब को धैर्य बनाकर रहना होगा. हमें किसी भी अफवाह पर ध्यान दिए बिना सूचना के उचित और सही माध्यम पर विश्वास करना चाहिए. राज्य से लेकर केंद्र सरकार स्टे होम का अपील कर रही है. हमें स्टे होम का पालन करना चाहिए, जो बेघर हैं कहीं फंसे हुए हैं उनके लिए सराकर बेहतर व्यवस्था कर रही है. इसलिए हम सभी को धैर्य के साथ रहना होगा. अगर हम ऐसे समय में भीड़ में यात्रा करेंगे या कहीं जमा होंगे तो हमारे साथ हमारे परिवार और समाज को भी बड़ा खतरा हो सकता है.डॉक्टर की सलाह

कोविड-19 से लड़ाई से सबसे बड़े योद्धा इस वक्त हमारे डॉक्टर, मेडिकल स्टॉफ ही हैं. आज पूरी देश और दुनिया की निगाहें डॉक्टरों पर टिकी हैं. डॉक्टर और उनकी पूरी टीम दिनरात जान जोखिम में डालकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं, ऐसे जंग के बीच अगर बांद्रा की तस्वीर सामने आती है तो डॉक्टर भी विचलित होते हैं. डॉक्टर डॉ. राकेश गुप्ता कहते हैं कि अगर आप इस तरह से ट्रेनों में सफर कर अपने घर तक जाएंगे तो न केवल आप में संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाएगा बल्कि आपसे आपके बूढ़े माता-पिता, परिवार और पूरे गांव-कस्बे को खतरा बढ़ जाएगा. डॉक्टर गुप्ता लोगों से अपील करते हैं कि इस संकट के घड़ी में अपने-अपने घरों में रहकर ही इस जंग में अपना योगदान दें.

सरकार कर रही पूरी कोशिश

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता विकास तिवारी कहते हैं कि इस संकट काल में राज्य सरकार दिन-रात एक कर काम कर रही है. सार्वजनिक अवकाश के दिन भी पूरा अमला इस बात की रणनीति में जुटा रहा कि हमें इस गंभीर संकट से कैसे बाहर निकलेंगे. विकास तिवारी यह भी कहते हैं कि इस तरह की तस्वीरें अंदर तक झकझोर देती हैं कि एक अफवाह के बूते हजारों लोग अपनी जान जोखिम में कैसे डाल देते हैं. प्रवक्ता तिवारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि उचित और सही खबरों पर ही विश्वास करें. अपने घरों पर सुरक्षित रहें, ताकी आप, आपका पूरा परिवार, पूरा गांव, पूरा समाज सुरक्षित रह सके.

ये भी पढ़ें: 

COVID-19 की जांच का बढ़ेगा दायरा, टेस्टिंग में टीबी मशीन का हो सकता है इस्तेमाल 

मां का फर्ज भी अदा कर रही हैं नर्स, COVID-19 पॉजिटिव महिलाओं के बच्चों को पिला रही दूध

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 15, 2020, 9:06 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here