COVID-19 संक्रमण का पता लगाने में तेजी लाएगी ‘पूल टेस्टिंग’: छत्तीसगढ़ सरकार|covid-19 chhattisgarh-government-to-accelerate-detection-of-corona-virus-infection nodtg | raipur – News in Hindi

COVID-19 संक्रमण का पता लगाने में तेजी लाएगी ‘पूल टेस्टिंग’: छत्तीसगढ़ सरकार

छत्तीसगढ़ सरकार के अनुसार COVID-19 संक्रमण का पता लगाने में तेजी लाएगी ‘पूल टेस्टिंग’ (कॉन्सेप्ट इमेज)

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक ने इस संबंध में बताया कि राज्य के वैज्ञानिकों ने आईसीएमआर से कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के लिए पूल टेस्टिंग के लिए विस्तृत तकनीकी दिशा-निर्देश मांगा है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण का पता लगाने के लिये नमूनों की जांच में तेजी लाने के वास्ते ‘पूल टेस्टिंग’ विधि का सहारा लेगी. इससे अधिक संख्या में जांच करने में सहायता मिलेगी.

इस प्रक्रिया में एक ही जांच में पांच नमूनों की जांच की जाती है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बुधवार को बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) से कोविड-19 जांच की संख्या बढ़ाने के लिए ‘पूल टेस्टिंग’ विधि की अनुमति मांगी गई थी. राज्य को अनुमति मिल गई है और अब यहां अधिक से अधिक लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की जा सकेगी. सिंहदेव ने बताया कि राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और डॉक्टर भीमराव आंबेडकर अस्पताल में यह जांच की जाएगी. इसे जगदलपुर में भी शुरू करने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस इस विधि में अधिक से अधिक लोगों के नमूनों की जांच हो जाती है तथा खर्च भी कम आता है.

‘पूल टेस्टिंग के लिए विस्तृत तकनीकी दिशा-निर्देश मांगा’
राज्य के स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक ने इस संबंध में बताया कि राज्य के वैज्ञानिकों ने आईसीएमआर से कोरोना वायरस संक्रमण के लिए पूल टेस्टिंग के लिए विस्तृत तकनीकी दिशा-निर्देश मांगा है. सचिव ने बताया कि हमारे वैज्ञानिकों ने इस संबंध में आईसीएमआर से विस्तृत तकनीकी दिशानिर्देश मांगे हैं. जैसे ही यह दिशानिर्देश हमें मिलेगा हम राज्य में एक या दो दिन में इसकी प्रक्रिया शुरू कर देंगे.’33 लोगों में कोरोना की पुष्टि’
उन्होंने कहा कि इस विधि से न केवल जांच किट की संख्या में कमी आएगी बल्कि कम समय में अधिक से अधिक लोगों की जांच भी की जा सकेगी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य में अब तक 4821 नमूनों में से 33 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. जबकि 4319 लोगों के रिपोर्ट नेगेटिव आए हैं. 469 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है. राज्य में कोविड- 19 के कुल रोगियों में से 13 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में 75,837 व्यक्ति घर पर पृथकवास में हैं. इनमें से ज्यादातर ऐसे लोग हैं, जिन्होंने विदेश यात्रा की थी या कोरोना वायरस से प्रभावित राज्यों से आए थे.

देश में अब तक 377 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 11439 पर पहुंची
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बुधवार को 377 हो गई जबकि इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 11,439 है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमितों में कम से कम 1,305 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 9,756 लोगों का अब भी इलाज जारी है. इनमें से 76 विदेशी नागरिक हैं. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में जान गंवाने वाले 377 लोगों में से सबसे अधिक 178 महाराष्ट्र के हैं. इसके बाद मध्य प्रदेश में 50, दिल्ली में 30, गुजरात में 28 और तेलंगाना में 17 लोगों की मौत हुई है. पंजाब और तमिलनाडु में अब तक 12-12 लोगों की, कर्नाटक में 10, आंध्र प्रदेश में नौ, पश्चिम बंगाल में सात ,उत्तर प्रदेश में पांच, जम्मू-कश्मीर में चार, हरियाणा एवं राजस्थान में तीन-तीन और झारखंड में दो लोगों की मौत हुई है.

ये भी पढ़ें: मां का फर्ज भी अदा कर रही हैं नर्स, COVID-19 पॉजिटिव महिलाओं की बच्चियों को पिला रहीं दूध

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 15, 2020, 9:39 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here