लॉकडाउन में मदद के लिए लगे वालेंटियर से लोग कर रहे सिगेरट, गुटखा और बीयर की डिमांड, शिकायत की तैयारी Seeking cigarettes, gutkha and beer from the volunteers engaged for help in lockdown, preparation of complaint | durg – News in Hindi

लॉकडाउन में मदद के लिए लगे वालेंटियर से लोग कर रहे सिगेरट, गुटखा और बीयर की डिमांड, शिकायत की तैयारी

जरुरतमंदों की मदद के लिए लगे वालेंटियर से लोग नशीले पदार्थों की डिमांड कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने के लिए नगर पालिक निगम और जिला प्रशासन द्वारा वालेंटियर नियुक्त किए गए हैं.

दुर्ग. छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने के लिए नगर पालिक निगम और जिला प्रशासन द्वारा वालेंटियर नियुक्त किए गए हैं. इनका मोबाइलफोन नंबर सार्वजनिक किया गया है. ताकि आवश्यक जरूरतों की कोई भी वस्तु इनतक आसानी से पहुंचाई जा सके, लेकिन कुछ लोग इस सुविधा का नाजायज उपयोग कर रहे हैं. भिलाई नगर निगम की वालेंटियर टीम को ऐसी ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

भिलाई नगर निगम की वालेंटियर टीम में शामिल आदित्य सिंह ने बताया कि बीते 30 मार्च को उनका मोबाइलनंबर मदद के लिए सार्व​जनिक किया गया. इसी दिन 5 से 7 कॉल उनके पास ऐसे आए, जो लोग सिगरेट, गुटखा, ठंडी ​बीयर, शराब का डिमांड कर रहे थे. इसके लिए वे अतिरिक्त पैसे भी देने की बात कह रहे थे. ऐसी ही समस्या अतुल श्रीवास्तव, श्रवण व अन्य के सामने भी आई. जब कॉल करने वाले लोग उनसे अनावश्यक खासकर नशीले पदार्थों की डिमांड किए. इसकी शिकायत नगर निगम प्रशासन को की गई है. हालांकि कॉल करने वालों को खुद ही वालेंटियर समझाइस दे रहे हैं कि यदि कोई आवश्यक वस्तुओं की जरूरत हो तो ही कॉल करें. अन्यथा इसकी शिकायत पुलिस से भी की जा सकती है.

युवा बांट रहे भोजन
भिलाई के युवाओं का एक समूह लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने में जुटा है. नितेश मिश्रा, सौरभ जायसवाल, रिषभ व अन्य युवाओं की ये टीम खुद ही खाना पका रही है और भिलाई में जरूरतमंदों तक पहुंचा रही है. इसी तरह रोहित तिवारी, मों. शाहिद की अलग अलग टीम भी भिलाई में अलग अलग स्थानों पर जरूरतमंदों को भोजन और राशन बांटने का काम कर रही है.ये भी पढ़ें:
क्या आसान है घर में रहना: कहानी उन महिलाओं की, जो वर्षों से गुजार रहीं ‘लॉकडाउन’ में जिंदगी

छत्तीसगढ़: कोरोना से जागरुकता के लिए पुलिस जवान ने गाया गाना, CM भूपेश ने कहा- WOW 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दुर्ग से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: March 31, 2020, 1:21 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here