पुलिस जवान ने गाना गाकर लोगों को जागरूक किया. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के फैलने से रोकथाम के लिए सरकार कई निर्देश जारी कर रही. लॉकडाउन में लोगों को असुविधा से बचाने सरकार द्वारा जरूरी वस्तुओं की घर पहुंच सेवा दी जा रही है.
बिलासपुर के पुलिस जवान अभिनव उपाध्याय का गीत गाते एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बिलासपुर के सिविल लाइंस के एक रिहायशी इलाके में कोविड—19 के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए वे गाना गाते दिख रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने भी एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए वॉव लिखा है.
Wow 👏🏻👍🏻 https://t.co/FQsjrGWLvl
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 30, 2020
अब तक 8 पॉजिटिव केस
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित 8 मामले अब तक सामने आए हैं. इनमें सबसे अधिक राजधानी रायपुर में 4 व राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा में एक एक पॉजिटिव मरीज मिले हैं. कोरबा का मरीज कुछ दिन पहले ही लंदन से लौटा था. इसकी टेस्ट रिपोर्ट बीते सोमवार को ही पॉजिटिव आई है. अब तक कुल में से 4 लंदन, 2 सउदी अरब, एक थाईलैंड से लौटे मरीजों में कोरोना संक्रमण मिला है. जबकि रायपुर के एक मरीज की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री अब तक नहीं मिली है. हालांकि उसके बेटों की अंतरराज्यीय ट्रैवल हिस्ट्री बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें:
क्या आसान है घर में रहना: कहानी उन महिलाओं की, जो वर्षों से गुजार रहीं ‘लॉकडाउन’ में जिंदगी
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बिलासपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 31, 2020, 10:36 AM IST


