लॉकडाउन खत्म होने के बाद क्या करेंगी यामी गौतम, एक्ट्रेस ने कही ये बात – Coronavirus lock down bollywood actress yami gautam we do not need to party after lockdown end tmov

कोरोना वायरस के देखते हुए स्टार्स ने भी घर में रहने का फैसला किया है. लॉकडाउन का सितारे भी पूरी तरह पालन कर रहे हैं. अपने साथ बॉलीवुड स्टार्स फैन्स को भी सिर्फ घर में रहने की सलाह दे रहे हैं. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम भी इसमें आगे आई हैं. यामी ने कुछ समय पहले एक वीडियो जारी कर कोरोना वायरस के बचने के उपाय बताए थे.

अब हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए यामी गौतम ने लॉकडाउन खत्म होने के बाद के सिचुएशन पर अपनी राय साझा की है. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी ट्यूटोरि‍यल की जरूरत है क्योंकि यूट्यूब पर ये सब चीजें मौजूद हैं. हम लोग कई महत्वपूर्ण कारणों से घर में बंद हैं. हमें लॉकडाउन खत्म होने के बाद ये नहीं सोचना चाहिए कि किसी स्कूल से छुट्टी मिल गई हैं. हमें कोई पार्टी या जश्न नहीं मनाना चाहिए.’

यामी गौतम ने दिया था सुरक्षित रहने का संदेश

इससे पहले यामी गौतम ने बताया था कि सामाजिक दूरी से हम आसानी से कोरोना वायरस को मात दे सकते हैं. यामी गौतम ने कहा, ‘मेरे भाई-बहनों से निवेदन है कि घर में रहें… साफ रहें. यदि आपके घर में कोई पार्सल या कोई चीज आती है तो उसे लेते ही तुरंत अपने हाथ धोएं. अगर किसी कारण से आपको बाहर जाना ही पड़ता है तो अपने मुंह को पूरी तरह से ढक कर ही बाहर जाएं.’

View this post on Instagram

#indiafightscorona #stayhome #staysafe🙏🏻🇮🇳

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam) on

Video: जब शाहरुख खान की शायरी सुनकर ऐश्वर्या ने कहा था, Very Bad

पहले शॉट से ही परेशान हो गई थीं अनन्या पांडे, शेयर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की यादें

यामी गौतम ने आगे कहा था, ‘अपने हाथ साफ करने के लिए एल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें. यदि आपको खुद भी किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो इसकी जानकारी आगे दें. आइए हम सब लोग कोरोना वायरस नामक इस चुनौती का डटकर सामना करते हैं.’

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here