रायपुर में अवैध रूप से सैनिटाइजर बनाने की फैक्ट्री में छापा, रॉ मटेरियल जब्त Raid in illegal sanitizer factory in Raipur, Raw material seized | raipur – News in Hindi

रायपुर में अवैध रूप से सैनिटाइजर बनाने की फैक्ट्री में छापा, रॉ मटेरियल जब्त

हैंड सेनिटाइजर. फाइल फोटो.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) के पास दलदल सिवनी रोड पर सैनीटाइज़र की फैक्टरी में ड्रग डिपार्टमेंट ने छापामार कार्रवाई की है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) के पास दलदल सिवनी रोड पर सैनीटाइज़र की फैक्टरी में ड्रग डिपार्टमेंट ने छापामार कार्रवाई की है. इंडो जर्मन बायो साइंस के नाम से यहां फर्म संचालित हो रही थी. बताया जा रहा है कि यहां अवैध रूप से नकली सैनिटाइजर बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा था. बगैर लाइसेंस के ये फर्म संचालित हो रही थी. शिकायत के बाद ड्रग डिपार्टमेंट ने यहां छापा मारा और कार्रवाई की.

मिली जानकारी के मुताबिक फर्म के संचालक नीलेश गुप्ता से पूछताछ की जा रही है. फर्म से करीब 5000 लीटर से अधिक रॉ मटेरियल जब्त किया गया है. जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है. पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई है. बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद मामले में बड़ी कार्रवाई की जा सकती है. इस तरह से संचालित दूसरी फर्मों की भी जानकारी जुटाई जा रही है.

36 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
लॉकडाउन व धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर 36 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. रायपुर में 1, गरियाबंद में 2, धमतरी में 1, महासमुंद 1, बलौदाबाजार में 3, दुर्ग में 6, बेमेतरा में 1, बालोद में 1, बिलासपुर में 5, मुंगेली में 1, रायगढ़ में 1, जांजगीर-चाम्पा में 1, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1, सरगुजा में 1, कोरिया में 1, सूरजपुर में 2, बस्तर में 1, कोंडागांव में 2 और बीजापुर में 1 के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. साथ ही लोगों को समझाइस भी दी जा रही है. लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती की तैयारी भी पुलिस कर रही है.ये भी पढ़ें:
COVID-19: लॉकडाउन में मर्दों के बाहर जाने से तंग महिलाओं ने गांव में कर दी नाकाबंदी, शिफ्ट में ​कर रहीं ड्यूटी

COVID-19: लॉकडाउन में राशन बांटने के बहाने घर-घर कर रहा था गुटखा सप्लाई, गिरफ्तार

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: March 30, 2020, 2:37 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here