सुकमा का परिवार तेलांगाना मजदूरी करने गया था.
कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण को कम करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पहले जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) और फिर पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdowm) का एलान किया.
सुकमा. कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण को कम करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पहले जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) और फिर पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdowm) का एलान किया. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार ने भी लोगों को घर पर ही रहने की हिदायत दी. कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश से आ रही कई खबरों के बीच छत्तीसगढ़ के सुकमा (Sukma) जिले के कोंटा ब्लॉक से एक अच्छी खबर आई है. सलवा जुडूम (Salwa Judum) के कारण 14 साल पहले अपना गांव छोड़कर मजदूरी के लिए तेलंगाना (Telangana) गए मड़कम बजारी परिवार अब वापस लौटा है.
लॉकडाउन में गांव वालों ने भी परिवार की मदद की.
ग्रामीणों ने तैयार की झोपड़ी, सचिव ने दिया राशन
गांव के सचिव के मुताबिक परिवार के सदस्यों का मेडिकल परीक्षण किया गया है.
मड़कम बजारी ने बताया कि सालों पहले सलवा जुडूम के कारण अपने परिवार को छोड़कर गया था. लेकिन कोरोना के कारण आज वापस आना पड़ा. उसने बताया कि अब वो वापस नहीं जाना चाहता, यहीं रहकर अपनों के साथ जीवनयापन करना चाहता है.
ये भी पढ़ें:
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 30, 2020, 12:46 PM IST

