Lockdown: राशन बांटने के बहाने घर-घर कर रहा था गुटखा सप्लाई, गिरफ्तार | raipur – News in Hindi

Lockdown: राशन बांटने के बहाने घर-घर कर रहा था गुटखा सप्लाई, गिरफ्तार

रायपुर के जयस्तंभ चौक पर पुलिस ने कार्रवाई की.

Corona Lockdown: पुलिस ने राशन सप्‍लाई करने वाले एक शख्‍स के बैग से जर्दा और तंबाकू के पैकेट बरामद किए हैं.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के दौरान भी नशे की लत के शिकार लोग दुकानदारों के लिए कमाई का जरिया बन रहे हैं. प्रदेश में अनावश्यक वस्तुओं की बिक्री पूरी तरह बैन है. ऐसे में गुटखा के लत से परेशान लोगों ने नया तरीका अपना लिया है. उन्होंने तस्करों से संपर्क किया और राशन व सब्जी के बहाने गुटखा का भी होम डिलेवरी करवाना शुरू कर दिया है. राजधानी रायपुर में सोमवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया है.

राजधानी रायपुर में लॉकडाउन के बीच उन लोगों की स्थिति बेहद खराब है, जो नशे के आदि हैं. खास तौर पर वो लोग जो गुटखा खाते हैं. ऐसे में इन्हें बेचने वाले शातिर तरीके भी निकाल रहे हैं. सब्जियों या राशन का सामान जैसे झोले में जर्दा भरकर ले जाने की कोशिश लोग कर रहे हैं. रायपुर के जयस्तंभ चौक में एक व्यक्ति सेवाराम साहू पुलिस को इसी तरह चकमा देने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने जब इस व्यक्ति का राशन बैग शक के आधार पर पूरा चेक किया तो उसमें जर्दा और तम्बाखू के बड़े पाउच निकले.

लोगों की मांग पर सप्लाई
आरोपी सेवाराम साहू ने पुलिस को बताया कि गुटखा और जर्दा लोगों की मांग पर घर-घर सप्लाई करने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, इसके जरिये भी घरों में संक्रमण पहुंच सकता है. पुलिस ने इस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही इस तरह घर घर सप्लाई करने वालों की सघन जांच भी करने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के 7 मरीज अब तक मिले हैं. इसमें से 4 राजधानी रायपुर के ही हैं.

ये भी पढ़ें:
COVID-19: लॉकडाउन में मर्दों के बाहर जाने से तंग महिलाओं ने गांव में कर दी नाकाबंदी, शिफ्ट में ​कर रहीं ड्यूटी

पत्तों का मास्क पहनने की खबर कवर करने वाले पत्रकार और जरूरतमंदों को राशन देने वाले MLA के खिलाफ FIR दर्ज 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: March 30, 2020, 11:28 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here