लॉकडाउन में जरूरतमंदों को राशन पहुँचा रहा ग्रामपूजन पुण्य दल

कहानी सच्ची है


लॉकडाउन में जरूरतमंदों को राशन पहुँचा रहा ग्रामपूजन पुण्य दल


 


भोपाल : शुक्रवार, अप्रैल 17, 2020, 15:33 IST

सागर जिले मेंकोरोना संकट में जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री और भोजन पैकेट पहुँचाने में ग्रामपूजन पुण्य दल प्रशासन की मदद कर रहा है।

दल के सदस्यों ने आपस में एक हजार से दस हजार रूपये तक की राशि को इकट्ठा किया और सामाजिक सरोकार के इस काम में जुट गये। यह दल जरूरतमंदों को प्रतिदिन 100 पैकेट भोजन और कच्चे राशन के पैकेट भी बांट रहा है। दल के सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर गरीब परिवारों को राशन सामग्री वितरित कर रहे हैं। राशन सामग्री के पैकेट में आटा, दाल, चावल, शक्कर आदि रखा गया है। खाद्य सामग्री के साथ दो से तीन क्विंटल चारा छोटी ट्रॉली के माध्यम से पशुओं के लिये ग्रामीणों को दे रहे हैं।


मुकेश मोदी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here