कोरोना: यूपी में 41 जिलों की हालत असंतोषजनक, बढ़ाई जा सकती है सख्ती – Coronavirus up yogi government lockdown administration covid 19

  • यूपी में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के केस
  • आनेवाले दिनों में कड़े कदम उठा सकता है प्रशासन

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी है. राज्य सरकार ने 41 जिलों की हालत को अंसतोषजनक बताया है. सरकार ने आदेश दिया है कि कोरोना प्रभावित इन शहरों में हालात जल्द से जल्द सुधारे जाएं. कोरोना प्रभावित इन जिलों में कोविड-19 महामारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. सरकारी सूत्रों का दावा है कि अगर इन शहरों में हालात नहीं सुधरे को पाबंदियां बढ़ाई जाएंगी और पुलिस ज्यादा सख्ती बरतेगी.

वहीं गन्ना कमिश्नर ने गन्ना किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है. गन्ना किसानों को चीनी मिलें शुगर दे सकती हैं. यह 2019 से 20 तक के उपक्रमों पर लागू होगा. हर किसान एक क्विंटल शुगर ले सकता है, उसे बदले में गन्ना जमा कराना होगा. किसानों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. किसानों को ट्रांसपोर्ट सब्सिडी भी मिलेगी. इस योजना से करीब 50 लाख किसान लाभान्वित होंगे.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

संक्रमितों के ठीक होने की रफ्तार यूपी में अधिक

एक तथ्य यह भी है कि यूपी में कोरोना संक्रमण केस अन्य राज्यों की तुलना और आबादी के अनुपात में कम हैं. संक्रमित व्यक्तियों के ठीक होने की रफ्तार यूपी में सबसे ज्यादा है. राज्य के गृह सचिव अवनीश अवस्थी और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने शनिवार को आंकडों के आधार पर दावा किया कि जल्द ही यूपी के कई और जिले भी कोरोना मुक्त होंगे. लॉकडाउन में अगर जरा भी ढील दी गई तो संक्रमण तेजी से बढ़ सकता है.

कोरोना पर aajtak.in का विशेष वॉट्सऐप बुलेटिन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी में कोरोना के 869 मरीज

दरअसल पीलीभीत, हाथरस, प्रयागराज जिले कोरोना मुक्त हो गए हैं. दो-तीन जिले और कोरोना मुक्त होने वाले हैं. ये पूरे प्रदेश के लिए खुशखबरी है. प्रदेश में 869 कोरोना मामले रह गये हैं. जो कि शुक्रवार 900 से ऊपर पहुंच चुके थे. आइसोलेशन वॉर्ड में रखे लोग भी कम हो गए हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

अभी आइसोलेशन वॉर्ड में 1025 मरीज है. यूपी में आइसोलेशन बेड दस हजार हो गए हैं. क्वारनटाइन बेड पंद्रह हजार हो चुके हैं. ऐसे में आशा की किरण भी दिखती नजर आ रही है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here