CORONA Alert: लॉकडाउन के दौरान रायपुर में मोहल्लाबंदी, बाहरियों के प्रवेश पर रोक! CORONA Alert: Prohibition in Raipur, prohibiting entry of outsiders during lockdown | raipur – News in Hindi

CORONA Alert: लॉकडाउन के दौरान रायपुर में मोहल्लाबंदी, बाहरियों के प्रवेश पर रोक!

रायपुर के शक्तिनगर में की गई मोहल्लाबंदी.

लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में मोहल्लाबंदी देखने को मिल रही है.

रायपुर. लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में मोहल्लाबंदी देखने को मिल रही है. राजधानी के पुराने मोहल्ले और गलियां स्थानीय लोगों द्वारा ही सील कर दी गई हैं. कोरोना वायरस के संक्रमण के एहतियात के तौर पर लोगों द्वारा यह फैसला लिया गया है. राजधानी के शक्ति नगर इलाके में भी ऐसे ही तस्वीर दिखाई दी, जहां आम लोगों ने मोहल्ले के एंट्री प्वाइंट में बांस के बैरिकेट्स लगाकर इलाके को बंद कर दिया है. ताकि केवल जरूरत के समय ही लोग इलाके से बाहर निकलें और बाहरी लोगों का प्रवेश न हो.

रायपुर के शक्ति नगर इलाके में हनुमान मंदिर के पास लगे इस बैरिकेट्स में इलाके के ही 2 लोगों को बिठा दिया गया है, जो खुद मोहल्ले में आने जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रहे हैं. साथ ही गैरजरूरी कामों से बाहर निकलने वालों को रोका भी जा रहा है. जिस तरह से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की है, तब से लोगों से अपील की जा रही है कि वे लॉक डाउन के दौरान खुद की सुरक्षा करते हुए पूरे परिवार के साथ घर पर ही रहें.

इसलिए की गई कवायद
स्थानीय लोगों ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान कई लोग बेवजह घर से बाहर निकल रहे हैं. ऐसी स्थिति में ना केवल शक्तिनगर बल्कि राजधानी के कई अन्य इलाकों में भी इसी तरह की कवायद की गई है. यहां आकाशवाणी केंद्र के पीछे मोहल्ले में भी स्थानीय निवासियों द्वारा बैनर पोस्टर लगाकर बाहरी व्यक्तियों के लिए प्रवेश बंद कर दिया गया है और अपील की जा रही है कि यहां से भी लोग बाहर ना निकलें.ये भी पढ़ें:
CORONA: सीएम भूपेश बघेल का निर्देश, लॉकडाउन में FCI भी बेचेगा गेहूं, तय की गई ये कीमत

COVID-19: रायपुर में हाउसिंग बोर्ड की बिल्डिंग में क्वांरटाइन किए जाएंगे कोरोना के संदिग्ध मरीज 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: March 29, 2020, 12:38 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here