कोरोना से जीता इंस्पेक्टर, डिस्चार्ज से ठीक पहले जिंदगी हारा

अस्पताल ने कहा कोरोना से नहीं हुई मौत, पल्मोनरी एम्बुलिजम हुआ था

टीआई की पत्नी को सब इंस्पेक्टर की नौकरी और 50 लाख की मदद देगी शिवराज सरकार

भोपाल। इंदौर में कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे जूनी इंदौर के थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी की देर रात मौत हो गई।
इंस्पेक्टर देवेंद्र चंद्रवंशी का इंदौर के अरविंदो अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के कारण उन्हें 30 मार्च को भर्ती किया गया था। चंद्रवंशी ने कोरोना को परास्त कर दिया था। उनकी दो कोविड टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन उन्हें डिस्चार्ज करने पर विचार कर रहा था। इसीबीच शनिवार रात दो बजे उनके दिल की धड़कन रुक गई।

पल्मोनरी एम्बुलिजम से गई जान

इधर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जूनी इंदौर टीआई की मौत पल्मोनरी एम्बुलिजम से हुई है। पहली रिपोर्ट पॉजिटिव थी उसके बाद दो रिपोर्ट निगेटिव आयी, एक बार स्वास्थ्य बिगड़ा था, फिर लगातार सुधार हुआ। दोनो 13 और 15 अप्रेल की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इसे डिस्चार्ज करने का विचार शुरू हो गया लेकिन कल रात 11.30 बजे अचानक तेज सांस चली और हार्ट रेट तेज हो गयी।
डॉक्टर विनोद भंडारी के अनुसार इन्हें पल्मोनरी एम्बुलिजम हुआ है जो एक तरह का हार्ट अटैक है जो नार्मल लोगो मे भी होता है। यही इनकी मृत्यु का मुख्य कारण है।

शिवराज ने जताया शोक, पत्नी को सब इंस्पेक्टर बनाने की घोषणा

टीआई की अचानक मौत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुःख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत चंद्रवंशी की पत्नी को सब इंस्पेक्टर बनाने और 50 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here