लॉकडाउन: पुणे और पिंपरी चिंचवाड के इलाके सील, 5 घंटे के लिए खुलेंगी सब्जी की दुकानें – Pune pimpri chinchwad cities declared containment zones

  • डिप्टी सीएम अजीत पवार के निर्देश पर फैसला
  • पुणे-पिंपरी चिंचवाड में तेजी से फैल रहा कोरोना

महाराष्ट्र के पुणे और उससे सटे पिंपरी चिंचवाड के नगर निगम ने अपने-अपने इलाके में कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है. कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है. यहां पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और किसी भी काम के लिए प्रशासन की मदद लेने को कहा गया है.

प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने एक दिन पहले निर्देश दिया था कि पिंपरी चिंचवाड में सख्ती से लॉकडाउन का पालन होना चाहिए. उनके निर्देश पर प्रशासन ने दोनों निगम इलाके को सील करने का फैसला किया है. पुणे नगर निगम (पीएमसी) के आयुक्त शेखर गायकवाड ने रविवार को सीलिंग का आदेश जारी किया जिसे रविवार रात से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया. आदेश के मुताबिक, पूरा पुणे शहर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

पुणे की तरह पिंपरी चिंचवाड के निगम आयुक्त ने भी ऐसा ही आदेश जारी करते हुए इसे सील करने का आदेश दिया. आदेश के मुताबिक, दोनों निगम के इलाके रविवार मध्य रात्रि से सील हैं और यह निर्देश अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा. पुणे और पिंपरी चिंचवाड में कोविड-19 के बढ़ते मामले और मौतों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. आदेश के मुताबिक, दोनों निगम इलाकों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी की भी आवाजाही पर पूर्ण पाबंदी होगी.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

पिंपरी चिंचवाड निगम के एक अधिकारी ने बताया कि नए आदेश में कहा गया है कि फल-सब्जी सहित जरूरी सामान बेचने वाली दुकानें सुबह 10 बजे से दिन के 2 बजे तक खुली रहेंगी. अधिकारी ने कहा कि जो लोग बेवजह इधर-उधर घूमते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बता दें, पुणे जिले में अब तक 669 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और 51 लोगों की मौत हुई है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here