मंत्री ने सभी से विपदा के इस समय मदद करने की अपली की.
राजधानी रायपुर (Raipur) की महज 3 साल की बच्ची ने मंत्री अमरजीत भगत (Minister Amarjeet Bhagat) को अपना गुल्लक सौंप दिया.
गुल्लक से था बच्ची को बेहद लगाव
राजधानी रायपुर के फाफाडीह की रहने वाली 3 साल की बच्ची रिद्धि तिवारी ने अपने उस गुल्लक को मंत्री अमरजीत भगत के हाथों में सौंप दिया जिससे उसे बेहद ही लगाव था. बच्ची के पिता भोला तिवारी कहते हैं कि बच्ची विलक्षण प्रतिभा की धनी है और टेलीविजन पर कोरोना संक्रमण की खबरें देखकर विचलित होती है. जब घर में दूसरों की मदद करने की चर्चा चल रही थी तब बच्ची ने खुद ही अपना गुल्लक ला कर हमारे सामने रखी दिया और तुतलाते हुए कहने लगी की इसे भी दान कर दो.
पिता बताते हैं कि बच्ची द्वारा गुल्लक लाकर देने के बाद हमारे आंखों में आंसू आ गए. मैंने दान देने के तत्काल वार्ड पार्षद से चर्चा की तो पता चला की सूबे के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत वार्ड में ही आए हुए हैं और राशन दुकान का निरीक्षण कर रहे हैं. पार्षद की बात सुनकर मैं अपनी बच्ची को लेकर मंत्री अमरजीत भगत से मिलने पहुंच गया, जहां बच्ची ने अपने हाथों से ही मंत्री अमरजीत भगत को अपना गुल्लक सौंप दिया.मंत्री अमरजीत भगत ने की तारीफ
महज 03 साल की बच्ची द्वारा दान करने पर मंत्री अमरजीत भगत काफी खुश हुए और बच्ची को दूर से ही दुलारते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की. मंत्री ने गुल्लक को कलेक्टर को सौंपने के निर्देश दिए. इस मौके पर मंत्री ने सभी से विपदा के इस समय मदद करने की अपली की.
ये भी पढ़ें:
COVID-19: रायपुर एम्स के लिए जांच किट लेकर आया वायुसेना का हरक्यूलिस विमान
कोरोना संकट में रायगढ़ और कोरबा ने ‘रचा इतिहास’, मिला शोकॉज नोटिस
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 20, 2020, 8:01 PM IST

