गहलोत सरकार का आदेश, दवा विक्रेता बिना पर्ची के खांसी-जुकाम-बुखार की दवा ना दें – Coronavirus lockdown rajasthan cm ashok gehlot order medical store medicines

  • ऐसी दवा खरीदने वालों की सूचना विभाग को दें
  • कोरोना की जांच के डर से कई लोग ले रहे ये दवा

राजस्थान में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार ने मेडिकल स्टोर वालों को बिना पर्ची के खांसी-जुकाम-बुखार और गले में खराश की दवा ना देने का आदेश दिया है.

इस बाबत सरकार ने आदेश जारी करके कहा है कि अगर कोई दवा खरीदने आता है तो पर्ची पर दें और उसका नाम पता और फोन नंबर लिखकर विभाग को सूचित करें. ऐसा देखने में आया है कि कुछ लोग जांच के डर से दवा विक्रेताओं के पास से दवा लेकर खा रहे हैं.

सीएम गहलोत ने पीएम मोदी को घेरा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि फ्लाइट से चलने वालों के लिए फ्लाइट बंद करने से पहले 4 दिन का समय दिया, लेकिन मजदूरों के लिए रात को 8:00 बजे आकर लॉकडाउन का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि मजदूरों को समय नहीं दिया गया है. देशभर में जो मजदूर जहां फंसे हैं वहां से आने चाहिए और जो जाना चाहते हैं वो जाने चाहिए.

राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने सोमवार को कहा कि 5 राज्यों की सरकारें कोटा से अपने छात्रों को वापस ले जाना चाहती हैं. इन राज्यों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, पश्चिम बंगाल के अलावा असम की सरकार शामिल है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि ये सरकारें अपने राज्यों के छात्रों को कब और कैसे ले जाएंगी.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके प्रदेश के बच्चे भी घर जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें वापस लाने के लिए हमें केंद्र सरकार से आदेश नहीं मिल रहा है. मुख्यमंत्री सोरेन ने सवाल किया कि एक ही देश में दो तरह के नियम कैसे लागू हो सकते हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here