इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, 16 विदेशी जमाती समेत 30 गिरफ्तार – Coronavirus allahabad university professor shahid 16 foreign jamatis arrested up police

कोरोना का जमात कनेक्शन सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई जारी है. हर जिले में जमातियों की तलाश की जा रही है और उन्हें क्वारनटीन किया जा रहा है. इसके साथ ही छिपे हुए जमातियों के खिलाफ एक्शन की भी कार्रवाई की जा रही है. प्रयागराज में भी छिपे हुए जमातियों और उन्हें छिपाने वाले प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शाहिद और 16 विदेशी जमातियों समेत कुल 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. विदेशियों की गिरफ्तारी फॉरेनर्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में की गई है, जबकि प्रोफेसर शाहिद को जमातियों को चोरी-छिपे शहर में शरण दिलाने के आरोप और महामारी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है.

क्या है मामला

दरअसल, पुलिस की ओर से बार-बार तबलीगी जमात से लौटे जमातियों को सामने आने और क्वारनटीन होने की अपील की जा रही थी. इसके बावजूद प्रयागराज में कई जमाती छिपे थे. इस बाबत पुलिस ने विदेशी नागरिकों और उनके शरणदाताओं के खिलाफ करैली ,शिवकुटी और शाहगंज थाने में दर्ज मुकदमा दर्ज किया था. इसमें प्रोफेसर शाहिद का भी नाम था.

मंगलवार को शाहगंज पुलिस ने सात विदेशियों समेत 17 को गिरफ्तार किया. इसके अलावा करैली पुलिस ने 9 विदेशी समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, शिवकुटी पुलिस ने प्रोफेसर शाहिद को गिरफ्तार किया है. प्रयागराज पुलिस की ओर से अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here