लॉकडाउन: प्रशासन का नरम-गरम रूख, कहीं जुर्माना लगाया-कहीं पहनाया मास्क Lockdown: Soft and warm administration stance, fined elsewhere – masks worn elsewhere | dantewada – News in Hindi

लॉकडाउन: प्रशासन का नरम-गरम रूख, कहीं जुर्माना लगाया-कहीं पहनाया मास्क

दंतेवाड़ा में छापेमार कार्रवाई की गई.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एसडीएम प्रकाश भारद्वाज अलग ही अंदाज में छापेमार की कार्रवाई करते नजर आए.

दंतेवाडा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एसडीएम प्रकाश भारद्वाज अलग ही अंदाज में छापेमार की कार्रवाई करते नजर आए. कभी सख्त होकर जुर्माना ठोका तो कही नरम होकर खुद मास्क पहनाया. किरंदुल नगर में आज एसडीएम भारद्वाज और डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे ने द्वारा किया. छापेमार कार्यवाही करते हुए शॉपिंग सेंटर स्तिथ थोक उपभोक्ता सहकारी सोसाइटी में दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया. यहां पर भीड़ लगी हुई थी सोशल डिस्टनसिंग का पालन नही हो रहा था और बिना मास्क के  ग्राहक दिखे. ग्राहकों को समझाइश दी गई है और मास्क पहनने को कहा गया.

वहीं सोसाइटी के बाहर हाथो को सैनीटाइज करने के लिए सैनीटाइजर भी नहीं रखा गया था. एसडीएम ने सोसायटी संचालक को तुरंत सारी सुविधा मुहैय्या करवाने के निर्देश दिए. वहीं बिना मास्क लगाए लोगों को समझाइस देते हुए कान भी पकड़ाया और नरमी से खुद अपनी वाहन में रखे मास्क देकर मास्क पहनने की अनिवार्यता बताई.

इनपर लगाया जुर्माना
दंतेवाड़ा में प्रतिबंधित गुटखा, तम्बाकू सिगरेट की बिक्री कर रहे दुकानदार को जुर्माना समेत माल जब्त किया गया. जूते चप्पल की दुकान अभी खोलने की परमिशन नहीं है. ऐसी दुकानें खुले मिलने पर जुर्माना लगाया. एसडीएम की छापेमार कार्रवाई से लोगों मे लाँक डाउन के पालन का अहसास हुआ और बेफिजूल घूमने वालो में दहशत देखी गई. बिना परमिशन खुल रही दुकानों भी आनन फानन में कार्रवाई को देखते हुए बंद कर दिया गया.ये भी पढ़ें:
Lockdown: मुंबई में दूल्हा और बरेली में दुल्हन, रायपुर से पंडित जी ने कराई ऑनलाइन शादी

CORONA: हाई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार पर जताई नाराजगी, दिए ये निर्देश

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दंतेवाड़ा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 22, 2020, 6:38 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here