Coronavirus covid 19 outbreak india live update second phase of lockdown day 8 – Coronavirus Covid-19 Live Updates:भारत में कोरोना का कहर जारी

Coronavirus Covid-19 Live Updates:भारत में कोरोना का कहर जारी

Coronavirus India latest Updates: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 18985 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1329 नए मामले सामने आए हैं और 44 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना से अब तक 603 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 3260 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. एक अन्य खबर के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि भारत के राष्ट्रपति भवन में भी कोरोना का मामला सामने आया है. एक सफाई कर्मचारी के पॉजिटिव आने पर करीब 100 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है. इसमें कर्मचारी से लेकर सेक्रेटरी स्तर तक के कर्मचारी और उनके परिवार शामिल हैं. यह मामला 4 दिन पहले का बताया जा रहा है. उस सफाई कर्मचारी के अलावा फिलहाल सभी रिपोर्ट नेगेटिव है.

Coronavirus (COVID-19) Cases in India Live Updates in Hindi :


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here