actresses fashion fail: lifestyle actresses denim jeans looks which will leave you confused

1/7

फैशन के नाम पर ऐक्ट्रेसेस ने पहनी ऐसी जींस कि देखकर छूट जाएगी हंसी

फैशन के नाम पर ऐक्ट्रेसेस ने पहनी ऐसी जींस कि देखकर छूट जाएगी हंसी

ऐक्ट्रेसेस का फैशनेबल बने रहना जरूरी है, लेकिन कभी-कभी इनके ऐसे लुक्स सामने आते हैं कि दिमाग में सवाल उठ जाता है ‘ये क्या पहना है भाई?’। इस फैशन फेल की लिस्ट में अदाकाराओं के डेनिम जींस लुक्स भी शामिल हैं, जिन्हें देख आपको भी शायद हंसी आ जाएगी।

2/7

राधिका मदन की ‘उल्टी जींस’

राधिका मदन की 'उल्टी जींस'

राधिका मदन की यह तस्वीर सामने आई तो सोशल मीडिया यूजर्स का सिर चकरा गया। उन्हें समझ ही नहीं आया कि ऐक्ट्रेस ने गलती से उल्टी जींस पहन ली है या फिर जानबूझकर। वैसे आपको बता दें कि इस जींस का स्टाइल ही इन्साइड आउट है। हमें यकीन है कि helmut lang की इस जींस को और कोई इंसान ट्राई नहीं करना चाहेगा।

3/7

अनन्या की डबल शेड जींस

अनन्या की डबल शेड जींस

फैशन का एक और बाउंसर लेकर आईं अनन्या पांडे। ये कुछ समय पहले एयरपोर्ट पर डबल शेड जींस में दिखाई दी थीं। इसमें जींस का एक लेग पार्ट लाइट ब्लू वहीं दूसरी डार्क ब्लू शेड का था। इस आउटफिट का तो लोगों ने क्या बल्कि खुद बीटाउन स्टार्स ने भी मजाक उड़ाया था।

4/7

ये कैसी रिप्ड जींस है भाई

ये कैसी रिप्ड जींस है भाई

रिप्ड जींस के फैशन को ऐक्ट्रेसेस हमेशा से ही कुछ ज्यादा ही आगे ले जाती नजर आई हैं। इन्हें नॉर्मल स्मॉल रिप्ड जींस शायद बोरिंग लगती हैं तभी तो ये ऐसी डेनिम्स चुनती हैं जो रिप्ड कम और फटी हुई ज्यादा दिखाई देती हैं।

5/7

अनुष्का भी पीछे नहीं

अनुष्का भी पीछे नहीं

रिप्ड जींस के कारण ट्रोल कर देने वाली ऐक्ट्रेसेस में से एक अनुष्का शर्मा भी हैं। यह अदाकारा भी इस तरह के जींस पैटर्न को सिलेक्ट करने में कुछ ज्यादा ही बोल्ड डिसिजन लेती दिखाई देती है।

6/7

कृति खरबंदा भी हुईं थी ट्रोल

कृति खरबंदा भी हुईं थी ट्रोल

कृति खरबंदा भी इससे अछूती नहीं रही हैं। उन्होंने भी जब ग्लैमरस फोटोशूट में रिप्ड जींस पहनी जिसमें से थाई एक्पोज हो रही थीं, तो लोगों ने उन्हें जींस रिपेयर करवाने तक की सलाह दे डाली।

7/7

वैसे असली बाउंसर तो ये है

वैसे असली बाउंसर तो ये है

हॉलिवुड ऐक्ट्रेस और सिंगर डेमी लोवाटो एक कार्यक्रम में पहुंची तो उनका रेड कार्पेट लुक देख सभी हैरान रह गए। इस सिलेब्रिटी ने बॉडीसूट पहना था, जिसके ऊपर उन्होंने डेनिम जैकेट और नीचे डेनिम चैप पैंट्स पहनी थीं। इसका भी सोशल मीडिया पर काफी मजाक बना था।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here