lifestyle 10 times we saw deepika padukone copied dressed
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/9
फैशन के मामले में दीपिका पादुकोण निकली नकलची

बॉलीवुड हसीनाएं अपने ब्यूटीफुल लुक्स और कमाल के ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। वो जो कुछ भी पहनती हैं, वो देखते ही देखते सुर्खियों में आ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन हसीनाओं में से कुछ ऐसी भी हैं जो अन्य सितारों के स्टाइल स्टेटमेंट और पहनावे की नकल करती हैं। जी हां, इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम सबसे ऊपर है। मैडम ने एक बार नहीं बल्कि कई बार दूसरी एक्ट्रेसेस का स्टाइल स्टेटमेंट चुराया है।
2/9
दीपिका पादुकोण-काइली जेनर

मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के प्रीमियर पर पहुंची दीपिका एक शानदार ब्लैक और गोल्ड वेलवेट शॉर्ट ड्रेस में दिखाई दी थीं। लेकिन बाद में पता चला कि लॉन्ग हाई थाई बूट्स से लेकर शॉर्ट ड्रेस तक उन्होंने हॉलीवुड सनसनी काइली जेनर (Kylie Jenner) के आउटफिट को कॉपी किया था, जो उन्होंने H&M इवेंट के दौरान पहनी थी।
3/9
जूली मैरी बर्मन और दीपिका पादुकोण

40 वें एमी अवार्ड्स के दौरान अमेरिकी अभिनेत्री जूली मैरी बर्मन (Julie Marie Berman) द्वारा पहनी गई रेड हॉट ड्रेस को दीपिका ने कॉपी करने की कोशिश की थी हालांकि, इस ड्रेस को पहनने के बाद भी वो अपने स्टाइल स्टेटमेंट में काफी असफल रहीं क्योंकि दीपिका का हेयरस्टाइल इस ड्रेस के साथ बिल्कुल मेल नहीं खा रहा था।
4/9
जेनिफर लोपेज-दीपिका पादुकोण

अमेरिकन एक्ट्रेस-डांसर और फैशन डिजाइनर जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) साल 2012 के एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए रेड कार्पेट पर शिमरी सिमिट्रिकल लॉन्ग गाउन में नजर आईं। उधर,बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने ज़ी सिने अवार्ड्स के लिए रेड कार्पेट पर उनकी इस ड्रेस को कॉपी कर लिया था।
5/9
एशले बेन्सन-दीपिका पादुकोण

एशले बेन्सन (Ashley Benson) की इस ड्रेस को दीपिका ने वोग ब्यूटी अवार्ड्स साल 2012 में पहना था। हालांकि इस तस्वीर को देखकर हम कह सकते हैं कि दीपिका एशले के मुकाबले अधिक सुंदर लग रही हैं। न केवल दीपिका पादुकोण बल्कि एशले बेन्सन की इसी ड्रेस को पूर्व प्लेबॉय मॉडल जेनी मैकार्थी भी पहन चुकी हैं।
6/9
लेडी विक्टोरिया हार्वे-दीपिका पादुकोण

59 वें आइडिया फिल्मफेयर अवार्ड्स में दीपिका पादुकोण गोल्डन शिमरी स्किन फिट गाउन में नजर आई थीं। ड्रेस के कलर को नजरअंदाज किया जाए तो हूबहू ये ड्रेस हॉलीवुड मॉडल लेडी विक्टोरिया हार्वे की कॉपी थी। यहां तक दीपिका ने हेयर स्टाइल तक भी उन्हीं का कॉपी किया हुआ था।
7/9
जो सलदाना डोमिनिकन-दीपिका पादुकोण

अमेरिकन अभिनेत्री ज़ो सलदाना (Zoe Saldana) की ड्रेस को दीपिका पादुकोण ने एक अवॉर्ड इवेंट में पहना था। दीपिका पादुकोण जहां इस गाउन में शानदार लग रही हैं वहीं ज़ो सलदाना का लुक बेहद सिंपल था। लेकिन दुर्भाग्य तो ये है कि दीपिका ने इस ड्रेस को भी कॉपी किया था।
8/9
काइली मिनोग-दीपिका पादुकोण

ऑस्ट्रेलियाई गायक काइली मिनोग (Kylie Minogue) के इवेंट में लॉन्ग ट्यूब कट ऑरेंज गाउन में नजर आई थीं वहीं दीपिका ने इस गाउन को पीपुल मैगज़ीन के एक इवेंट में पहना था।
9/9
केट हडसन-दीपिका पादुकोण

अमेरिकी अभिनेत्री केट हडसन (Kate Hudson) साल 2001 में ‘द गोल्डन ग्लोब’ अवार्ड जीतने के बाद ऑफ्टर इवेंट में इस ड्रेस में नजर आई थीं। वहीं दीपिका पादुकोण ने स्क्रीन अवार्ड्स (2014) में उनके इस लॉन्ग ओवल शेप गाउन को कॉपी किया था। हालांकि, दीपिका इस ड्रेस में काफी हॉट लग रही थीं। न्यूड मेकअप के साथ पफ हेयर उन पर काफी सूट कर रहे थे।(फोटो-India Times)
Source link


