6-Year-Old girl Raped in Madhya Pradeshs Damoh – मध्‍यप्रदेश के दमोह में 6 साल की बच्‍ची से रेप, आंखें फोड़ीं, हालत गंभीर

मध्‍यप्रदेश के दमोह में 6 साल की बच्‍ची से रेप, आंखें फोड़ीं, हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के दमोह में एक छह साल की बच्‍ची के साथ रेप किया गया (प्रतीकात्‍मक फोटो)

दमोह:

मध्य प्रदेश के दमोह में एक छह साल की बच्‍ची के साथ रेप कर उसकी आंखें फोड़ने की बर्बरतापूर्ण घटना सामने आई है. पुलिस के अनुसार, हमलावर ने बच्‍ची के घर के पास इस घटना को अंजाम दिया. बच्‍ची को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छह साल की यह बच्‍ची बुधवार शाम को अपने घर के पास दोस्‍तों के साथ खेल रही थी तभी किसी अज्ञात व्‍यक्ति ने उसे उठा लिया. इसके बाद से यह लापता थी और आज सुबह उसका पता लगा.

पुलिस अधिकारी, हेमंत सिंह चौहान ने बताया, ‘बच्‍ची के साथ रेप किया गया और उसके आंखों पर भी गंभीर चोटें हैं ‘ उन्‍होंने बताया कि हमने इस मामले में कई संदिग्‍धों से पूछताछ की है और मिले सुराग के आधार पर जांच आगे बढ़ा रहे हैं.

पुलिस टीम इस बच्‍ची और उसके परिवार को लेकर जबलपुर गई है जहां उसको आई चोटों का इलाज किया जा रहा है. ऐसे समय जब कोरोना वायरस की महामारी के कारण पूरे देश में लॉकडाउन जारी है, इस बर्बर घटना ने मध्‍यप्रदेश को हिलाकर रख दिया है. 

VIDEO: गुड़िया गैंगरेप केस में दोनों आरोपी दोषी करार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here