- पुलिसकर्मियों की जान जोखिम में
- इसलिए उनकी मदद कर रहे हैं सदस्य
दिल्ली में करोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. सरकार की तरफ से लगातार एहतियात बरती जा रही है. इसके बावजूद कई कोरोना वॉरियर्स COVID-19 का शिकार बन गए हैं. पिछले कुछ दिनों से लगातार कई पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं. ऐसे में RWA संगठन यूनाइटेड रेजिडेंट ऑफ दिल्ली ने “हम भी वॉरियर्स” अभियान शुरू किया है. अभियान के तहत वो हर रोज पूर्वी दिल्ली के पुलिस बैरिकेडिंग को सैनिटाइज कर रहे हैं. साथ ही पुलिस बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मियों को सैनिटाइजर, मास्क और ग्लव्स बांट रहे हैं. ताकि वे सुरक्षित रह सकें.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों का कामकाज काफी बढ़ गया है. वो दिन भर लोगों के संपर्क में आते रहते हैं ऐसे में उनके संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है. इसलिए पुलिसकर्मियों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है.
RWA सदस्य अलग-अलग तरीकों से कोरोना के खिलाफ कंधे से कंधा मिला कर अपने क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं. फिर चाहे वो दिहाड़ी मजदूरों के भोजन की व्यवस्था हो या उनकी कॉलोनी मे आने वाले रेहड़ी पटरी वालों को पहचान पत्र देने की व्यवस्था. वो सारा काम खुद ही कर रहे हैं. अपने इलाके में सैनिटाइज करवाने के लिए मशीन खरीदना हो या दवाई, या फिर सैनिटाइजेशन. सारा काम RWA के सदस्य ही कर रहे हैं.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
यूनाइटेड रेजिडेंस ऑफ दिल्ली के सदस्यों ने काम करने के लए दो टीम बनाई हैं. दोनों टीम अलग-अलग इलाकों के पुलिस बैरिकेडिंग को सैनिटाइज करती हैं. बुधवार को इस टीम ने शाहदरा के श्याम लाल कॉलेज के इलाके में सभी पुलिस बैरिकेडिंग को सैनिटाइज किया. इन्होंने शाहदरा के अलावा शास्त्री पार्क, लोनी और भजनपुरा अंतर्गत जितने भी पिकेट्स हैं उसको कवर करने का बीड़ा उठाया है. वहीं मानसरोवर पार्क थाने को सैनिटाइज करने का बीड़ा बलबीर नगर के RWA सदस्यों ने उठाया है.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
RWA संगठन यूनाइटेड रेजिडेंस ऑफ दिल्ली के महासचिव सौरव गांधी ने बताया, हमलोग देख रहें है कि किस तरह से ये महामारी अपना पैर पसार रही है. इस स्थिति में हमारे पुलिसकर्मी लगातार हमें बचाने की कोशिश कर रहे हैं. वैसे हमें भी अपना फर्ज निभाना चाहिए. हम देख रहे थे कैसे सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी करोना के शिकार बन रहे हैं. ऐसे में हमलोगों ने “हम भी वॉरियर्स” नाम से एक अभियान की शुरुआत की है. हमारा उद्देश्य कोरोना के खिलाफ इस जंग में पुलिसकर्मियों की मदद करना है.

