कैन्टर में 76 लोगों को लुधियाना से ले जा रहा था बिहार, गुरुग्राम में तीन आरोपी गिरफ्तार – Lockdown coronavirus 76 people carrying in canter being transported from ludhiana to bihar gurugram police arrested three

  • लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज
  • सभी सवारियों का पुलिस रख रही है ख्याल

लॉकडाउन की वजह से दिहाड़ी मजदूरों की हालत खराब है. हालांकि राज्य सरकारें यह दावा कर रही है कि उनके रहने और खाने की व्यवस्था कर दी गई है. लेकिन शायद लोग इस इंतजाम से खुश नहीं हैं और हर हाल में अपने राज्य लौटना चाहते हैं. गुरुग्राम के थाना फरुखनगर की पुलिस टीम ने बुधवार की रात कैन्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

ये लोग एक कैन्टर में 76 लोगों को भरकर लुधियाना से उत्तर-प्रदेश और फिर बिहार ले जाने वाले थे. लेकिन रास्ते में ही इन्हें धर-दबोचा गया है. कैन्टर में सवार लोगों ने बताया कि आरोपियों ने लुधियाना से उत्तरप्रदेश ले जाने के लिए प्रत्येक सवारी से 2 हजार रुपए लिए थे. लेकिन रास्ते में उन्होंने सवारियों पर अतिरिक्त दबाव बनाकर उनसे और एक-एक हजार रुपये लिए. यानी कि कुल तीन हजार रुपये प्रति सवारी.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

पुलिस ने लॉकडाउन नियमों की उल्लघंन करने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दरअसल गुरुग्राम पुलिस टीम बुधवार की रात K.M.P. रोड, गुरुग्राम-झज्जर सीमा पर लगे नाका पर तैनात थी. इसी दौरान पुलिस को लुधियाना से बिहार के लिए लोगों को एक कैन्टर में भरकर ले जाने के सम्बन्ध में गुप्त सूचना मिली. कुछ समय बाद कुण्डली बार्डर की तरफ से एक कैन्टर आता हुआ दिखाई दिया. पुलिस ने लाईट दिखाकर रोकने का इशारा किया. इस पर कैन्टर चालक ने वाहन को नाके से करीब 50-60 मीटर पहले ही रोक दिया और चालक व उसके दो साथी कैन्टर से उतरकर भाग गए.

पुलिस ने कैन्टर को चैक किया तो जिसमें 60-70 व्यक्ति, महिलाएं व बच्चे बैठे हुए थे. कैन्टर में सवार लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि कैन्टर चालक गुरूचरण सिंह और उसके साथी गुरूसेवक सिंह व हरविन्द्र सिंह ने इन सभी से जीवननगर लुधियाना पंजाब से गोरखपुर व महाराजगंज, उत्तर प्रदेश छोड़ने के लिए तीन हजार रुपये लिए थे.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

इस मामले में थाना फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कैन्टर चालक, परिचालक व उसके एक अन्य साथी सहित तीन आरोपियों के खिलाफ कोरोना वायरस को फैलाने व आम लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डालने, सरकार के आदेशों की अवहेलना करने का मामला दर्ज किया गया है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

तीनों के नाम इस प्रकार हैं- गुरुचरण सिंह, हरविन्द्र सिंह और गुरुसेवक सिंह. सभी पंजाब का रहने वाला है. वहीं कैन्टर में सवार सभी लोगों को पुलिस सभी जरूरी सामान मुहैया करा रही है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here