
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को चारो तरफ से घेर लिया है. बता दें, यह वही इलाका है जहां 14 फरवरी 2019 को सुरक्षाबलों के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने आत्मघाती हमला किया था. इस धमाके में 44 जवान शहीद हो गए थे.
Source link

