इंदौर में 25 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर


इंदौर में 25 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर


 


भोपाल : शुक्रवार, अप्रैल 24, 2020, 22:53 IST

इंडेक्स हास्पिटल इंदौर से आज 25 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट गए। इनके नाम हुसैन महाल्दार,  अहमद फ़राज़, सोमी नायक,  परबीन बी, जैनाब शेख, शिवम्, कैफ, अशोक जसनानी, विजय, सोनू नामदेव, अब्बास मेनन, सलमान मेनन, मोहम्मद इदरिश, यास्मिन, शोएब, सलीम अंसारी, शकीला, धर्मेंद्र, शेख खालिद, मुन्ना अंसारी, प्रणय पांडे, फैज़ शेख, वहीद शेख, अदमजी एवं सानिया फातिमा हैं।

क्षेत्रीय सांसद श्री शंकर लालवानी ने घर लौट रहे स्वस्थ लोगों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आप सभी सामाजिक दूरी का पालन करें। मास्क और सैनेटाइजर का नियमित रूप से इस्तेमाल करें। गर्म पानी का सेवन करें। ठण्डी चीज से परहेज करें।

कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि इन्दौर जिले में 200 से अधिक दल गठित कर कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की खोज और जाँच की जा रही है। एक महीने में हम इस बीमारी पर पूरी तरह नियंत्रण पा लेंगे। अभी यह संख्या जरूर बढ़ रही है, मगर एक सप्ताह बाद यह संख्या घटना शुरू हो जायेगी। जिला प्रशासन नागरिकों को राशन आदि की कमी नहीं आने देगा। कचरा गाड़ी के माध्यम से किराना सामान के आर्डर लिये जा रहे हैं और दो दिन के अंदर उपभोक्ताओं को सामान सप्लाई भी की जा रही है। किराना सामान के साथ आलू और प्याज भी सप्लाई की जा रही है। संकट की इस घड़ी में सबका सहयोग जरूरी है।

डिस्चार्ज हुए मरीजों ने बताया कि इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 के इलाज की सभी सुविधाएं हैं। यहाँ पर डॉक्टरों और नर्सों का व्यवहार बहुत अच्छा है। यहाँ पर हम मात्र दो सप्ताह में ठीक हो गये हैं। यहाँ पर जाँच, दवा, इंजेक्शन, भोजन आदि की अच्छी व्यवस्था है।


मुकेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here