E-Agenda Aaj Tak: न्यूयॉर्क से लौटीं तो निकला कोरोना, फिर अश्विनी ने ऐसे जीती जंग – Coronavirus e agenda aaj tak corona survivor ashwini gs in agenda aajtak tstg

देश भर में कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के मद्देनजर कई सवालों के जवाब तलाशने के लिए आजतक ने शनिवार को ई-एजेंडा का आयोजन किया. इसके सत्र ‘हमने कोरोना को हराया है’ में कोरोना सर्वाइवर के तौर पर शामिल हुईं अश्विनी जीएस ने बताया कि उनकी ट्रैवल हिस्ट्री बाहर की थी. इसलिए उन्होंने कोरोना टेस्ट कराने का फैसला किया.

उन्होंने कहा कि उनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहा था, बस उन्हें थोड़ा डाउट था. उन्होंने कहा, ‘मैं न्यूयॉर्क से आई थी. 48 घंटे की यात्रा की थी. फिर भी मैंने टेस्ट कराया. पहले तो मुझे कोई लक्षण नहीं था. मेरे पिता जी नेता है. लोग आते रहते हैं. कई लोगों से रोज मिलना होता है इसलिए मैंने टेस्ट कराया.’

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शुरू हुई जंग…

बता दें कि अश्विनी जीएस कर्नाटक के भाजपा सांसद जीएस सिद्धेश्वर की बेटी हैं. उन्होंने बताया कि कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव रिजल्ट आया. फिर मैं आइसोलेशन में गई. पहले मुझे डर लगा कि कहीं मेरी वजह से मेरे बच्चों को कोरोना ना हो जाए. इसलिए अस्पताल में गई. वहां बोर तो हुई लेकिन ऐसा करना जरूरी था. अश्विनी ने कहा कि उनके पिता से मिलने रोज कई लोग आते हैं. इसलिए उन्होंने टेस्ट कराने का नतीजा लिया, जो कि सही साबित भी हुआ.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

मेरे बाद फिर बच्चों का भी टेस्ट कराया गया. उनका टेस्ट निगेटिव निकला. घर में सबका टेस्ट निगेटिव ही निकला. अस्पताल से ही हम परिवार के संपर्क में थे. फिर मैं धीरे-धीरे ठीक हो गई.

वापस आने के बाद मैं घर पर हूं. दोबारा संक्रमण ना हो इसलिए मैंने आइसोलेशन पूरा होने भी खुद को कमरे में बंद रखा. अब मैं एहतियात बरतती हूं. रूम से बाहर जाती हूं तो मास्क पहनकर जाती हूं. हाथ धोती हूं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

डरने की जरूरत नहीं…

अश्विनी ने बताया कि टीवी और सोशल मीडिया पर कोरोना मरीजों को देखकर घर वाले घबरा गए थे. उन्हें लग रहा था कि अस्पताल में मेरे साथ कैसे बर्ताव होगा. लेकिन सभी डॉक्टर्स ने मेरी मदद की. सभी का व्यवहार अच्छा था और मैं ठीक हो गई. इसलिए कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here