बिहार: छपरा में मौत बनकर गिरी बिजली, 6 की जान गई, 2 घायल – Bihar heavy rain and hailstorme in chhapra 6 people dead 2 seriously injured

  • दियारा में खेत में गए थे आसपास के लोग
  • तेज बारिश होने पर झोपड़ी में ली शरण
  • बिजली गिरने से मौके पर 6 की मौत

बिहार में छपरा के पास रविवार को बड़ी घटना सामने आई. छपरा से सटे विशुनपुरा में रविवार सुबह बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि उसकी चपेट में आए 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज छपरा के सदर अस्पताल में चल रहा है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग दियारा इलाके में खेत में गए थे. वहां अचानक आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. लोग खुद को बचाने के लिए पास की एक झोपड़ी में चले गए. अचानक बगल में आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में सभी लोग आ गए. मौके पर ही कुछ लोगों की मौत हो गई जबकि जख्मी लोगों को फौरन छपरा के सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया.

ये भी पढ़ें: जिस अधिकारी ने होमगार्ड को कराई उठक-बैठक, बिहार सरकार ने उसे दिया प्रमोशन

बता दें, देश के अन्य इलाकों की तरह बिहार में भी कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. कहीं-कहीं से तेज आंधी की भी खबरें हैं. इस बीच गेहूं की फसल तैयार है और किसान उसकी कटाई भी कर चुके हैं लेकिन बारिश के कारण मड़ाई (थ्रेसिंग) के काम में बड़ी बाधा आ रही है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here