सांकेतिक फोटो.
छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के सदर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा. हर साल यहां अक्षय तृतीया के दिन काफी भीड़भाड़ होती है.
सुख और समृद्धि के प्रतीक इस त्यौहार पर पहली बार लोग सोने के गहने और आभूषण घर नहीं ला पा रहे हैं. सराफा बाजार लॉकडाउन में बंद रहने के कारण लोग घर पर ही अक्षय तृतीया की पूजा कर रहे हैं. रायपुर और छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी तरुण कोचर ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है जब अक्षय तृतीया के दिन सराफा बाजार पूरी तरह बंद है. तरुण कोचर ने बताया कि केवल राजधानी में ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा सराफा का व्यापार प्रभावित हुआ है. जबकि पूरे छत्तीसगढ़ में ये आंकड़ा 500 करोड़ से ज्यादा का है.
रायपुर का सदर बाजार सूना ही रहा.
महीने भर पहले से होती थी तैयारियांरायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक मालू ने बताया कि अक्षय तृतीया का दिन धनतेरस की ही तरह होता है, जिसका इंतजार सराफा व्यापारी काफी दिनों से करते हैं. इसके लिए महीने भर पहले से तैयारियां शुरू हो जाती है, लेकिन लॉकडाउन के कारण ऐसा नहीं हो पाया, इसलिए सराफा व्यापारियों की बिक्री प्रभावित हुई है.
..तो की होम डिलीवरी
अशोक मालू ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से अक्षय तृतीया के दिन मार्केट बंद होने का अनुमान बड़े व्यापारियों ने पहले ही लगा लिया था और इसलिए उन्होंने पहले ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी थी और आज के दिन सोने की और अन्य आभूषणों की होम डिलीवरी बड़े व्यापारियों द्वारा की जा रही है.
ये भी पढ़ें:
Lockdown: शुरू हुए मनरेगा के काम, महासमुंद में 1 लाख 63 हजार मजदूरों को काम का दावा
Lockdown 2.0: ‘मजदूर हूं… लेकिन रोटी ही नहीं परिवार से भी प्यार है साहब’
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 26, 2020, 5:02 PM IST


