विशेष विमान 1600 कोरोना सैम्पल लेकर पुडुचेरी रवाना
भोपाल : शुक्रवार, अप्रैल 24, 2020, 22:55 IST

राज्य सरकार ने आज विशेष विमान से कोरोना के भोपाल के लगभाग 1000 और इंदौर के 600 सैम्पल टेस्ट के लिये पुडुचेरी रवाना किये गये। प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ ने समुचित सावधानियाँ बरतते हुए सैंपल्स को सेनिटाइज करके विमान में रखवाया। विमान को भी स्टेट हैंगर पर सैनिटाइज कर रवाना किया गया। इन सैम्पल्स की टेस्ट रिपोर्ट 2-3 दिन में प्राप्त होगी। अभी तक 2000 से अधिक कोरोना सैम्पल जांच के लिये प्रदेश से बाहर की लैब में भेजे जा चुके हैं।
अनुराग
Source link

