- हर रोज 75,000 लोगों को कराया जा रहा भोजन
- गुरुद्वारा सेवा में असाधारण काम कर रहे- पीएम
कोरोना संकट में कुछ ऐसे लोग और संगठन हैं, जो बढ़-चढ़कर मदद कर रहे हैं. इस लिहाज से गुरुद्वारा बंगला साहिब और उसके सभी सेवादारों द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों की ईमानदारी से सराहना की जानी चाहिए. गुरुद्वारा बंगला साहिब से हर रोज लगभग 75,000 लोगों को भोजन मुहैया कराया जा रहा है.
इस काम को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने गुरुद्वारा बंगला साहिब के प्रति सम्मान जताया है. सम्मान में दिल्ली पुलिस के जवानों ने गुरुद्वारा की परिक्रमा की, जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की है.
Good gesture by the @DelhiPolice.
Our Gurudwaras have been doing exceptional work in serving people. Their compassion is appreciable. https://t.co/hdTn6vDFtj
— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान गुरुद्वारों के मुफ्त लंगर और अन्य सेवाओं को लेकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि हमारे गुरुद्वारा लोगों की सेवा करने में असाधारण काम कर रहे हैं. उनकी करुणा प्रशंसनीय है. साथ ही प्रधानमंत्री ने दिल्ली पुलिस की भी तारीफ की. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली पुलिस द्वारा अच्छा संकेत. हमारे गुरुद्वारा लोगों की सेवा करने में असाधारण काम कर रहे हैं. उनकी करुणा प्रशंसनीय है.’ प्रधानमंत्री के तारीफ पर दिल्ली पुलिस ने भी आभार जताया.
My sincere thanks & regards to Hon’ble Prime Minister for appreciating and encouraging Delhi Police for paying of gratitude to Gurudwara Bangla Sahib. Gurudwara Management Committee has provided food to more 75,000 needy people daily all through the Lockdown period. https://t.co/ZvvZALx1gT
— CP Delhi #DilKiPolice (@CPDelhi) April 27, 2020
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
कोरोना संकट के बीच दिल्ली सहित देशभर के कई गुरुद्वारे लोगों की सेवा और निशुल्क लंगर मुहैया करा रहे हैं. इसे लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने बंगला साहिब गुरुद्वारे की एक वीडियो ट्वीट की. इस वीडियो में दिल्ली पुलिस लंगर और अन्य सेवाओं के लिए गुरुद्वारा की परिक्रमा करती दिखाई दे रही है.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
सिरसा ने ट्वीट में लिखा कि अद्भुत नज़ारा: दिल्ली पुलिस ने सिख समुदाय द्वारा की गई लंगर और अन्य सेवाओं का धन्यवाद करते हुए गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब की परिक्रमा करके कोरोना वॉरियर्स को इज्जत और मान देने की एक नई मिसाल पेश की. सिरसा के इसी ट्वीट को प्रधानमंत्री मोदी ने रीट्वीट किया और दिल्ली पुलिस और गुरुद्वारा बंगला साहिब के सेवादारों की तारीफ की.

