ADB has approved USD 1500 million loan to India to fight against COVID19 – ADB ने COVID-19 से खिलाफ जंग में मदद के लिए भारत को डेढ़ अरब डॉलर के ऋण को मंज़ूरी दी : बयान

ADB ने COVID-19 से खिलाफ जंग में मदद के लिए भारत को डेढ़ अरब डॉलर के ऋण को मंज़ूरी दी : बयान

नई दिल्ली:

ADB ने COVID-19 से खिलाफ जंग में मदद के लिए भारत को डेढ़ अरब डॉलर के ऋण को मंज़ूरी दी  है. आपको बता दें कि इससे पहले एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने कहा था कि उसने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे सदस्य देशों के लिये वित्तीय पैकेज को तीन गुना बढ़ाकर 20 अरब डॉलर कर दिया है.  एडीबी ने यह भी कहा कि उसने इस सहायता के तेजी से और बेहतर तरीके से वितरण को लेकर अपना कामकाज दुरूस्त करने के उपायों को भी मंजूरी दी है.  बहुपक्षीय वित्त पोषण एजेंसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इससे पहले एडीबी ने 18 मार्च को 6.5 अरब डॉलर के शुरुआती पैकेज की घोषणा की थी. बाद में अपने विकासशील सदस्य देशों की कोरोना वायरस महामारी के कारण लोगों के स्वास्थ्य और वृहद आर्थिक प्रभाव से निपटने में मदद को लेकर 13.5 अरब डॉलर की सहायता और देने की घोषणा की गयी है. 

इसमें कहा गया है कि 20 अरब डॉलर के पैकेज में करीब 2.5 अरब डॉलर का रियायती और अनुदान के रूप में दिये जाने वाले संसाधन भी शामिल हैं. एडीबी के अध्यक्ष मसात्सुगु असाकावा ने कहा, ‘‘एशिया और प्रशांत क्षेत्र में पिछले वर्षों के दौरान जो आर्थिक, सामाजिक विकास हुए हैं, इस महामारी ने उसे जोखिम में डाल दिया है. इसे गरीबी उन्मूलन के मामले में प्रगति को पलट दिया है और अर्थव्यवस्था को मंदी की तरफ ढकेल दिया है.” उन्होंने कहा कि इस पैकेज से विकासशील सदस्य देशों को महामारी के कारण उत्पन्न चुनौती और आर्थिक नरमी से निपटने में मदद मिलेगी.

कोरोना से निपटने में कितना खर्चा होगा अभी अनुमान लगाना मुश्किल : यशवंत सिन्हा​


 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here