सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से कोटा (Kota) गए छात्र राजधानी रायपुर (Raipur) पहुंच गए हैं.
बिलासपुर, रायगढ़, कांकेर, जांजगीर-चांपा के बच्चों को भी रखा जा रहा है. छात्रों का कहना है कि उन्हें लग रहा था कि कब घर वापसी हो. अब अपने राज्य में पहुंच ही गए हैं तो घर वापसी तो हो ही जाएगी. इनमें कुछ बच्चों के साथ उनके परिजन भी साथ आए हैं. क्योंकि सभी उनके साथ थे इसलिए अब उन्हें भी क्वारंटाइन किया जाएगा.
सभी को किया गया सैनिटाइज
वापस लाने के बाद सभी छात्रों को सैनिटाइज किया गया. उनके एक-एक सामान को सैनिटाइज किया गया. पालकों का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और निर्देशन पर राजस्थान के कोटा शहर में कोचिंग कर रहे छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं की सकुशल अपने राज्य छत्तीसगढ़ वापसी संभव हो सकी है. छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी में प्रशासन, पुलिस, परिवहन, चिकित्सा अधिकारियों के साथ ही वाहन चालक और उनके परिचालकों की भी अहम भूमिका रही है. सकुशल अपने राज्य वापसी पर छात्र-छात्राएं जहां खुश है वहीं उनके अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है.राजस्थान का कोटा शहर कोविड-19 के संक्रमण की दृष्टि से एक हाॅट स्पाॅट सेन्टर चिन्हित है. यहां कई पाॅजिटिव केस पाए गए हैं. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए भारत सरकार से जारी गाइडलाइन के तहत लौटने वाले सभी छात्र-छात्राओं को क्वारंटीन में रखना जरूरी था. घर वापसी छात्र-छात्राओं के लिए स्वैच्छिक था.
ये भी पढ़ें:
सूरजपुर से सामने आया COVID-19 का नया मामला, पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 4
सरकारी दफ्तरों में पहले सैनिटाइजेशन फिर कामकाज, CM भूपेश बघेल ने CS को दिए निर्देश
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 28, 2020, 9:44 PM IST


