किसानों ने दान की राशि.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) की लड़ाई में अब किसान (farmer) भी अपना सहयोग देने के लिए मैदान में उतर गये हैं.
किसानों की इस पहल की जानकारी प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने खुद ट्विटर पर दी. सीएम ने लिखा— कबीरधाम जिला के किसान भाइयों द्वारा लिखा यह पत्र हम सबको इस कठिन समय में बहुत संबल देता है, इन अन्नदाताओं ने अब समर्थन मूल्य पर बेचे गये धान की अंतर की राशि में से 50 रुपए प्रति क्विंटल मुख्यमंत्री सहायता कोष में प्रदान किए हैं. अब अन्नदाता ही दानदाता हैं तो जीत सुनिश्चित है. बता दें कि यह सभी किसान कबीरधाम जिले के सारंगपुर (कला) सहकारी समिति के किसान हैं.
कबीरधाम जिला के किसान भाईयों द्वारा लिखा यह पत्र हम सबको इस कठिन समय में बहुत संबल देता है।इन अन्नदाताओं ने अब समर्थन मूल्य पर बेचे गये धान की अंतर की राशि में से 50 रुपए प्रति क्विंटल “मुख्यमंत्री सहायता कोष” में प्रदान किए हैं।
जब अन्नदाता ही दानदाता है, तो जीत सुनिश्चित है। pic.twitter.com/GkEs7lHhcL
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 28, 2020
समर्थन मूल्य का इंतजार
बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों से 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का वादा किया है, लेकिन केन्द्र से सहमति नहीं बनने के बाद केन्द्र सरकार द्वारा तय समर्थन मूल्य 1825 रुपये ही किसानों को दिए गए. अंतर की राशि अब तक खाते में नहीं आई है. इसी राशि में से 50 रुपये प्रति क्विंटल दान करने का निर्णय कबीरधाम के किसानों ने लिया है.
ये भी पढ़ें:
मंगलसूत्र से जरूरी मास्क: Twitter पर छाई मैरिज कपल की ये खूबसूरत तस्वीर, विधानसभा अध्यक्ष ने भी सराहा
Lockdown 2.0: कोरोना के कारण श्मशान में लॉक हुईं अस्थियां, मुक्ति का इंतजार
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कवर्धा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 29, 2020, 10:14 AM IST


