यूपी: लॉकडाउन के बीच दागी कंपनी को मिला ऑक्सीजन सप्लाई का ठेका – Tented company pushpa sales contract of oxygen supply in meerut medical college

  • कॉन्ट्रैक्ट के बारे में आरटीआई में मिली जानकारी
  • इस बारे में प्रदेश के मुख्य सचिव से की शिकायत

कोरोना महामारी के बीच मौके का फायदा उठाने के लिए लॉकडाउन के दौरान दागी कंपनियों ने भी अपने हाथ-पांव पसारने शुरू कर दिए हैं. यूपी के जिला अस्पताल, मेडिकल इंस्टीट्यूट से लेकर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन पाइपलाइन के लिए हो रहे टेंडरों में मिलीभगत और गड़बड़ियों के मामले सामने आ रहे हैं. जिला अस्पताल और लखनऊ के लोहिया इंस्टीट्यूट के बाद अब मेरठ मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन पाइपलाइन के लिए हुए टेंडर में अफसरों ने पुष्पा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड को भी काम देने पर मुहर लगा दी है.

बता दें कि पुष्पा सेल्स वही कंपनी है जिस पर 2017 में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सप्लाई में गड़बड़ी करने का आरोप था, जिसके चलते कई बच्चों की मौत हुई थी. उसके बाद कंपनी के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया गया था और कंपनी को ब्लैक लिस्ट भी किया गया था.

ये भी पढ़ें: UP Board Result 2020: चार मई से चेक होंगी कॉपि‍यां? सरकार ने क्या कहा

इसके बावजूद ना सिर्फ यूपी में पुष्पा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड को मौका दिया जा रहा है बल्कि छत्तीसगढ़ में इस कंपनी को काम आवंटित भी कर दिया गया है. इस मामले में शिकायत होने के बाद मुख्य सचिव को इस बारे में पत्र भेजा गया है और सरकार के रुख का इंतजार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: सरकारी छूट का सीमित लाभ, लॉकडाउन में बर्बाद हो रहे सब्जी किसान

मेरठ मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लगाने और गैस सप्लाई करने का ठेका पुष्पा सेल्स को दिया गया है. इस बात की जानकारी एक आरटीआई में सामने आई है. एक सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्य सचिव से इस मामले में शिकायत की है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here