कोरोना संकट में शहीद की पत्नी किया ऐसा नेक काम, CM भूपेश बोले- नि:शब्द हूं, सलाम है, In Corona crisis wife of a martyr soilder donated in cm relied fund CM Bhupesh baghel said I salute | raipur – News in Hindi

कोरोना संकट में शहीद की पत्नी किया ऐसा नेक काम, CM भूपेश बोले- नि:शब्द हूं, सलाम है

सीएम भूपेश बघेल ने एक ट्वीट भी किया है.

शहीद उपेंद्र साहू की पत्नी राधिका साहू का कहना है कि आज मेरे पति होते तो वे भी यही करते.

रायपुर. पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर जंग जारी है. अब इस जंग में कोरोना योद्धा की पत्नी ने संकट की घड़ी में आगे आकर अपना बड़ा सहयोग किया है. दरअसल. कोरोना वायरस को देखते हुए शहीद उपेंद्र साहू की पत्नी राधिका साहू ने बस्तर पुलिस (Bastar Police) अधीक्षक दीपक झा के सामने जाकर 10 हजार की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष (Chief Minister Relief Fund) में कोरोना से लड़ने के लिए प्रदान किया है. राधिका का कहना है कि आज मेरे पति होते तो वे भी यही करते.

शहीद जवान उपेंद्र साहू जगदलपुर के पथरागुड़ा बस्तर जिले के रहने वाला थे. बस्तर में एक महीने पहले जवान उपेंद्र साहू नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे. ऐसे वीर योद्धा की पत्नी ने भी एक मिसाल पेश की है. शहीद की पत्नी की इस अच्छी पहल की तारीफ खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी की है.

सीएम भूपेश बघेल ने कहा: सलाम है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर के माध्यम से लिखकर बताया है कि शहीद की पत्नी राधिका साहू बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा के पास पहुंचीं और दस हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए  प्रदान कर बोली कि मेरे पति होते तो वो भी यही करते. नि:शब्द हूं, सलाम है. आपको बता दे कि बस्तर जिले के मारडुम थाना क्षेत्र में एक महीने पहले पुलिस जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीएएफ के दो जवान शहीद हो गए थे,  जबकि सीआरपीएफ का एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया था. 

शहीद जवानों में से एक जवान उपेंद्र साहू जगदलपुर के पथरागुड़ा के रहने वाला थे. एक महीने पहले सीआरपीएफ और सीएएफ की संयुक्त टीम बारसूर से नारायणपुर तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा देने के लिए निकली हुई थी. इसी दौरान मालेवाही और बोदली के बीच नक्सलियों द्वारा लगाए आईईडी  ब्लास्ट की चपेट में आने से पुलिस जवान उपेंद्र साहू शहीद हो गए थे. अब शहीद जवान की पत्नी ने कोरोना के योद्धाओं के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में जो राशि दान की है वो किसी संजीवनी से कम नहीं है.

ये भी पढ़ें: 

लॉकडाउन के बीच रायपुर के रेजिन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: कोरोना योद्धाओं के लिए IPS शशि मोहन ने लिखी कविता, बढ़ाया हौसला

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 29, 2020, 5:24 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here