Uddhav Thackeray speaks to PM Modi, Says Attempt To Create Political Instability In Maharashtra – उद्धव ठाकरे ने PM मोदी को किया फोन, कहा- मेरी सरकार को अस्थिर करने की हो रही है कोशिश

उद्धव ठाकरे ने PM मोदी को किया फोन, कहा- मेरी सरकार को अस्थिर करने की हो रही है कोशिश

उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी से की फोन पर बात.

नई दिल्ली:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. सूत्रों ने बताया बातचीत के दौरान उद्धव ने कहा कि राज्य में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की जा रही है. उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी से कहा कि ऐसे में समय में राज्य में अस्थिरता फैलाना ठीक नहीं है. बता दें कि दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब उद्धव ठाकरे के मनोनयन को लेकर राज्य मंत्रिमंडल की सिफारिश पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का फैसला करना बाकी है. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here