पीएम मोदी ने की कई बैठकें, मजदूर दिवस पर मजदूरों के हितों पर चर्चा – Pm modi labour day tweet deliberations on labour welfare during meeting

  • मजदूर दिवस के दिन पीएम मोदी ने की मजदूरों के हितों पर चर्चा
  • पीएम मोदी बोले- भारत को हमारी मेहनती श्रम शक्ति पर गर्व है

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन दो हफ्तों के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है. ताजा जानकारी के मुताबिक अब देश में 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा. लॉकडाउन को लेकर लिए गए इस अहम फैसले से पहले रणनीति तय करने के लिए पीएम मोदी ने शुक्रवार को प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों के साथ अलग-अलग कई बैठकें कीं.

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई बैठकों को लेकर पीएम मोदी ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी भी शेयर की है. पीएम मोदी के एक ट्वीट में यह भी बताया गया है कि उन्होंने शुक्रवार को हुईं तमाम बैठकों में से एक बैठक के दौरान श्रम कल्याण पर भी विचार-विमर्श किया. यह बात इसलिए अहम है क्योंकि आज मजदूर दिवस है. ये दिन पूरी तरह श्रमिकों को समर्पित है. इस दिन देश के विकास में किए गए उनके योगदान को सलाम किया जाता है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है, “आज की बैठक के दौरान श्रम कल्याण पर हमने विचार-विमर्श किया था. भारत को हमारी मेहनती श्रम शक्ति पर गर्व है. हमने उन तरीकों पर चर्चा की जिनके माध्यम से यह सेक्टर भारत के विकास को गति दे सकता है.”

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

17 मई तक देश में जारी रहेगा लॉकडाउन 3.0

देश में अब 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा. लेकिन इस लॉकडाउन 3.0 में कुछ सहूलियतें भी दी गई हैं. कोरोना के संक्रमण पर लगाम लगायी जाए और लोगों की परेशानी भी कम हो सके इसके लिए केंद्र सरकार ने तमाम माथा-पच्ची के बाद देश के सभी जिलों को तीन जोन में बांट दिया है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

अब इन तीनों जोन के लिए अलग-अलग तरह की रियायतें दी जा रही हैं. हालांकि रेड जोन के जिले, जहां संक्रमितों की संख्या अधिक होगी, वहां ज्यादा रियायत मिलने वाली नहीं है, वहां पहले जैसी ही सख्ती बरकरार रहेगी. ऑरेंज और ग्रीन जोन के जिलों में काफी रियायत मिलने वाली है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here