कर्मचारियों को समझाइश दी जा रही है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) से एहतियात के तौर पर छत्तीसगढ़ के मुंगेली (Mungeli) जिले में 3 दिनों का टोटल लॉकडाउन (Total Lockdown) है.
मुख्य नगर पालिका अधिकारी के मुताबिक कर्मियों के काम करने की वजह से पम्प शुरू नहीं किया जा सका और ऐसे हालात बने हैं. अभी नाराज कर्मियों को समझाइश दी जा रही है और जल्द पानी की सप्लाई की जा सकेगी. पानी सप्लाई नहीं होने से आम लोगों में काफी नाराजगी है. लोगों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है.
लोगों में नाराजगी
आम नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका अधिकारी को अपने कर्मचारी से बात करना था. इन लोगों के आपसी विवाद से पूरे शहरवासियों को परेशान होना पड़ रहा है जो ठीक नहीं है. एक तरफ पूरे जिले में टोटल लॉकडाउन है, ऐसे में पीने के पानी लाने हम लोग कहां भागदौड़ करेंगे. वहीं कांग्रेस नेता संजय जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका अपने विवाद को अपने स्तर पर जल्द सुलझाए. इस तरह के विवाद के कारण पूरा शहर पानी से वंचित रहे और सब लोग बेवजह परेशान हो, यह उचित नहीं है.कर्मियों का आरोप
वहीं प्लेसमेंट के तहत नगर पालिका में कार्यरत कर्मी के पुलिस द्वारा पिटाई के बाद ये पूरा मामला सामने आया है. नगर पालिका के कर्मी का आरोप है कि ड्यूटी में जाते समय पड़ाव चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसकी पिटाई की. जबकि उसने अपना पास भी दिखाया था. लेकिन उसके बावजूद उसकी पिटाई की गई है. इसके बाद नाराज सभी नगर पालिका कर्मियों ने काम नहीं करने का फैसला लिया और यही वजह रही कि आज पूरे शहर में वाटर सप्लाई टोटल ठप है. वहीं नगर पालिका में अभी भी कर्मियों को समझाइश दी जा रही है जिससे वाटर सप्लाई फिर सुचारू रूप से शुरू की जा सके.
ये भी पढ़ें:
CG Lockdown: एन्ट्री पाइंट पर देनी होगी यात्रा की जानकारी, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
CM भूपेश बघेल की केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से चर्चा, रेड जोन से इस शहर को हटाने का अनुरोध
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मुंगेली से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 2, 2020, 10:10 AM IST

