- राहुल गांधी ने आरोग्य सेतु ऐप पर उठाए सवाल
- प्राइवेट ऑपरेटर के लिए आउटसोर्स है: राहुल
देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच सरकार के जरिए लगातार लोगों से आरोग्य सेतु ऐप मोबाइल में डाउनलोड करने की अपील की जा रही है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोग्य सेतु ऐप पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
आरोग्य सेतु ऐप को निजी और सरकारी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है. इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोग्य सेतु ऐप पर सवाल उठाए हैं. ट्वीट के जरिए राहुल गांधी ने कहा कि इस ऐप से डेटा सुरक्षा और गोपनीयता संबंधी चिंताएं बढ़ती हैं.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
राहुल गांधी ने कहा, ‘आरोग्य सेतु ऐप एक जटिल निगरानी प्रणाली है, जो एक प्राइवेट ऑपरेटर के लिए आउटसोर्स है, जिसमें कोई संस्थागत निरीक्षण नहीं है. इससे गंभीर डेटा सुरक्षा और गोपनीयता संबंधी चिंताएं बढ़ती हैं. तकनीक हमें सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है, लेकिन नागरिकों की सहमति के बिना उनको ट्रैक करने के लिए डर का फायदा नहीं उठाया जाना चाहिए.’
The Arogya Setu app, is a sophisticated surveillance system, outsourced to a pvt operator, with no institutional oversight – raising serious data security & privacy concerns. Technology can help keep us safe; but fear must not be leveraged to track citizens without their consent.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 2, 2020
पीएम कर चुके हैं डाउनलोड करने की अपील
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरोग्य सेतु ऐप को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अहम बता चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से आरोग्य सेतु ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करने की अपील कर चुके हैं.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
पीएम मोदी ने कहा था कि कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. पीएम मोदी ने कहा था, ‘तकनीक की मदद से यह हमें अहम जानकारी उपलब्ध कराएगा. इस ऐप को जितने ज्यादा से ज्यादा लोग इस्तेमाल करेंगे, यह उतना ही प्रभावी बनेगा. मैं आप सभी से इसे डाउनलोड करने का आग्रह करता हूं.’

