Coronavirus Covid 19 Pandemic India Live Update Aarogya Setu App Irrfan Khan Rishi Kapoor – Coronavirus Cases in India: कुल एक्टिव केस 28 हजार से ज्यादा, 10,633 लोग हुए ठीक

Coronavirus Cases in India: कुल एक्टिव केस 28 हजार से ज्यादा, 10,633 लोग हुए ठीक

Coronavirus Live updates: कोरोना के खिलाफ जारी है जंग

Coronavirus Cases in India: भारत में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 39,980 पर पहुंच गया है जबकि अब तक 1301 लोगों की जान गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना से 83 लोगों की मौत हुई है जबकि 2644 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 10633 मरीज ठीक को चुके हैं. बता दें कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया. लॉकडाउन के मौजूदा चरण को बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है.  इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये देश भर में लागू लॉकडाउन से प्रभावित उद्योगों को दूसरे राहत पैकेज देने के बारे में गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित प्रमुख मंत्रियों तथा आर्थिक मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ शनिवार को कई बैठकें कीं. 

 कुल एक्टिव केस 28 हजार से ज्यादा, 10,633 लोग हुए ठीक

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 39,980 पर पहुंच गया है जबकि अब तक 1301 लोगों की जान गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना से 83 लोगों की मौत हुई है जबकि 2644 नए मामले सामने आए हैं.

महाराष्ट्र से 800 मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन पहुंची 

लखनऊ महाराष्ट्र से 800 मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन लखनऊ पहुंच गई है. यह ट्रेन महाराष्ट्र के नासिक से आई है.

उत्तराखंड में खुलेंगे दफ्तर

उत्तराखंड में 4 मई से ग्रीन और ऑरेंज जोन में सुबह 7 से 4 बाजार,10 से 4 बजे सरकारी दफ्तर खुलेगे,सार्वजनिक यातायात को शर्तो के साथ अनुमति.  हरिद्वार जिले रेडजोन को अभी इजाजत नहीं. राज्य और जिले सील रहेंगे. 

दूसरे राज्यों में फंसे मप्र के प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
मध्यप्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रदेश के श्रमिकों की वापसी के पंजीकरण के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. 

प्रयागराज में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आया
प्रयागराज जिले में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आया. जिले में शुक्रवार को जो चार व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे, उनमें से एक व्यक्ति की पत्नी भी शनिवार को संक्रमित पाई गई. 

असम आज से पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों से सटी अपनी सीमाएं खोलेगा

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार आज से पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों से सटी अपनी सीमाएं खोलेगी और बाहर फंसे लोगों को अपने-अपने घर लौटने का रास्ता देगी. 

भारत में कोविड-19 का पता लगाने के लिए 10 लाख से अधिक आरटी-पीसीआर जांच हो चुकी है: आईसीएमआर
भारत में कोविड-19 का पता लगाने के लिए की जा रही आरटी-पीसीआर जांच की संख्या शनिवार को दस लाख का आंकड़ा पार कर गई. कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 37,776 हो गये हैं. 

महाराष्ट्र में 5,105 कैदी जमानत पर रिहा किये गए
महाराष्ट्र के कारागार विभाग ने राज्य की विभिन्न जेलों से शनिवार तक पांच हजार से ज्यादा कैदियों को रिहा किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here