6 दिन से आतंकियों के पीछे पड़ी थी सेना, जानें- हंदवाड़ा एनकाउंटर की पूरी कहानी – Jammu kashmir handwara encounter army terrorist how events unfolded

  • राजवारा के जंगलों में आतंकियों के होने की मिली जानकारी
  • मुठभेड़ में कर्नल, मेजर और तीन जवान शहीद, 2 आतंकी भी ढेर

जम्मू और कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के कर्नल, मेजर और तीन जवान शहीद हो गए. एक ओर जहां देश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा तो वहीं कश्मीर में सुरक्षा बल आतंकियों के मंसूबे को नाकाम करने में जुटे हैं. इसी कड़ी में हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया. हालांकि इसमें 5 सुरक्षा कर्मी भी शहीद हो गए. सुरक्षाकर्मियों को इन आतंकियों का इनपुट 6 दिन पहले 28 अप्रैल को सबसे पहले मिला था. तभी से जवान उनके पीछे पड़े थे.

आइए सिलसिलेवार ढंग से जानते हैं कैसे शुरू हुई ये मुठभेड़ और कैसे देश ने अपने 5 वीर जवानों को खोया. दरअसल, 28 अप्रैल को कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के राजवारा के जंगलों में सुरक्षा बलों को आतंकियों के होने की जानकारी मिली. इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. और 1 मई को दिन में 3 बजे पहली बार आतंकियों से आमना-सामना हुआ.

thumbnail_whatsapp-image-2020-05-03-at-2_050320065916.jpgशहीद कर्नल आशुतोष शर्मा (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- हंदवाड़ा के शहीदों को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि, राजनाथ सिंह बोले- बलिदान भूलेंगे नहीं

हालांकि इस दौरान आतंकी यहां से फरार हो गए और 24 घंटे बाद हंदवाड़ा में 11 नागरिकों को बंधक बनाते हुए एक घर में छिप गए. उनके मूवमेंट की ताजा जानकारी इंटेलिजेंस को मिली. इसके बाद 2 मई को मिले इनपुट के आधार पर हंदवाड़ा में घर को घेरने को लेकर ऑपरेशन शुरू किया गया.

en_050320055903.jpgएनकाउंटर खत्म करने के बाद जाते जवान (PTI फोटो)

ये सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन था. इस टीम में सेना के पांच और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान नागरिकों को बचाने के लिए इलाके में दाखिल हुए. एक अधिकारी ने कहा कि जैसे ही टीम अंदर की ओर बढ़ी, घर के एक छोर से फायरिंग शुरू हुई.

anuj_050320070236.jpgशहीद मेजर अनुज सूद (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- हंदवाड़ा में शहीद हुए कर्नल आशुतोष के नाम वीरता की कई मिसालें

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पाया गया कि घर में आतंकी छुपे हुए हैं और वहीं से वे फायरिंग कर रहे हैं. मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर गए, लेकिन हमने भी अपने जवानों को खो दिया. दो आतंकियों को हमने पहले ढेर कर दिया था, लेकिन घर में दो आतंकी और मौजूद थे जो लगातार फायरिंग कर रहे थे. इन्हीं की फायरिंग में हमने भी अपने जवानों को खोया.

rajesh_050320070544.jpgशहीद जवान राजेश कुमार (फाइल फोटो)

शहीद सुरक्षाकर्मियों में 21 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, नायक राकेश, लांस नायक दिनेश के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर शकील काजी हैं. हालांकि इस पूरे मुठभेड़ में सुरक्षा कर्मी नागरिकों को बचाने में सफल रहे.

dinesh_050320070738.jpgशहीद दिनेश (फाइल फोटो)

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

मुठभेड़ में शहीद सुरक्ष कर्मियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुये लिखा, ‘ हंदवाड़ा में शहीद हुए हमारे साहसी सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि. उनकी वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. उन्होंने अत्यंत समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की और हमारे नागरिकों की रक्षा के लिए अथक परिश्रम किया. उनके परिवारों और दोस्तों के प्रति संवेदना.’

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here