COVID-19: Modi Government will bring Indians back from UAE with the help of two special aircraft | COVID-19: दो विशेष विमानों की मदद से भारतीयों को UAE से वापस लाएगी सरकार

दुबई: कोरोना वायरस (Coronavirus) की वैश्विक महामारी के चलते संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए बृहस्पतिवार को दो विशेष विमान भारत से उड़ान भरेंगे. दुबई में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने यह घोषणा की है.

सोमवार को जारी एक बयान में बताया गया कि अबू धाबी से कोच्चि और दुबई से कोझिकोड तक की इन दो उड़ानों के लिए यात्रियों की सूची पर अंतिम निर्णय दुबई में भारतीय दूतावास और भारतीय महावाणिज्य दूतावास लेंगे.

बयान में कहा गया कि यह सूची दूतावास या महावाणिज्य दूतवास के डेटाबेस में मौजूद पंजीकरणों के आधार पर बनाई जाएगी. इस आशय के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कुछ दिनों पहले शुरू की गई थी.

बयान के मुताबिक, प्राथमिकता संकट में फंसे श्रमिकों, बुजुर्गों, आवश्यक चिकित्सा मामलों, गर्भवती महिलाओं के साथ ही कठिन परिस्थिति में फंसे अन्य लोगों को दी जाएगी.

इसमें कहा गया, ‘विमान यात्रा के लिए टिकट की कीमत और भारत पहुंचने के बाद क्वारंटाइन सेंटर में रखने की जरूरत और स्वास्थ्य संबंधी जांच समेत अन्य शर्तों की जानकारी कुछ समय में दी जाएगी और प्रत्येक यात्री को इसे स्वीकार करना होगा’

ये भी पढ़ें- Lockdown: मोदी सरकार की इस योजना ने बनाए रिकॉर्ड, लोगों के करोड़ों रुपये बचे

बयान में कहा गया कि हवाई टिकट केवल उन्हीं लोगों के लिए जारी किए जाएंगे जिनके नाम दूतावास या महावाणिज्य दूतावास द्वारा बनाई गई यात्री सूची में होंगे.

इसमें कहा गया कि दूतावास आने वाले दिनों में भारत जाने वाली अन्य उड़ानों की जानकारी भी उपलब्ध करवाएगा और उन विमानों में भी यात्री सूची के नामों पर अंतिम निर्णय लेने की प्रक्रिया यही रहेगी.

बयान में कहा गया कि वापस जाने के लिए करीब 2,00,000 रजिस्ट्रेशन करवाए गए हैं इसीलिए सभी लोगों को इन विमानों में जगह दे पाने में समय लगेगा.

(इनपुट- भाषा)

ये भी देखें-




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here