Coronavirus Lockdown special train for migrant labours Delhi to MP covid 19

Coronavirus Lockdown: 1200 मजदूरों को लेकर आज दिल्ली से मध्य प्रदेश जाएगी पहली स्पेशल ट्रेन

पहली स्पेशल ट्रेन दिल्ली से मध्य प्रदेश के लिए रवाना होगी. (फाइल फोटो)

खास बातें

  • दिल्ली से मध्य प्रदेश जाएगी स्पेशल ट्रेन
  • रात 8 बजे MP के लिए रवाना होगी ट्रेन
  • जाने वाले प्रवासी मजदूरों की हो रही है जांच

नई दिल्ली:

कोरोनावायरस (Coronavirus) वैश्विक महामारी की वजह से लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) के बीच राष्ट्रीय राजधानी से पहली विशेष ट्रेन करीब 1,200 प्रवासी श्रमिकों को लेकर गुरुवार रात आठ बजे उनके गृह राज्य मध्य प्रदेश रवाना होगी. ये श्रमिक बंद की वजह से यहां फंसे हुए हैं. एक अधिकारी ने बताया, ‘दिल्ली के आश्रय गृहों में रह रहे मध्य प्रदेश के करीब 1,200 प्रवासी श्रमिकों को लेकर यह ट्रेन उनके गृह राज्य रवाना होगी.’

यह भी पढ़ें

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में फंसे बिहार और उत्तर प्रदेश के वैसे प्रवासी श्रमिक जो अपने घर लौटने की इच्छा रखते हैं, उन्हें गृह राज्य भेजने के लिए दिल्ली सरकार इन दोनों राज्यों की सरकार से भी बातचीत कर रही है. मध्य प्रदेश के लिए विशेष ट्रेन रात आठ बजे रवाना होगी. अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश जा रहे प्रवासी श्रमिकों की जांच की जा रही है.

राष्ट्रीय राजधानी में करीब 10,000 प्रवासी श्रमिक सरकार द्वारा बनाए गए आश्रय स्थलों में रह रहे हैं. हाल में सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को उनके राज्य तक आवाजाही की सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्य सचिव (सामाजिक कार्यकर्ता) पी के गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है. एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘ वैसे प्रवासी श्रमिक जो अपने गृह राज्य जाना चाहते हैं, उन्हें भेजा जाएगा. हम बिहार और उत्तर प्रदेश के सरकारों से इस संबंध में बातचीत कर रहे हैं.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए मार्च में देशव्यापी बंद की घोषणा की थी.

VIDEO: कोरोना से जंग : मुंबई का MMRDA मैदान बना कोरोना अस्पताल

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here