कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने गुरुवार को आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ ट्विटर पर एक लाइव चैट सेशन किया. हर्ट टु हर्ट नाम के इस चैट सेशन में कपिल शर्मा ने रविशंकर से तमाम मजेदार सवाल किए. कपिल ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कई सवाल किए और इसी क्रम में उन्होंने रविशंकर से पूछा कि गुरुदेव क्या ऐसा कोई तरीका है जिससे उनकी पत्नी हमेशा उनकी तारीफ करे?
कपिल शर्मा का ये सवाल सुनकर रविशंकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए. रविशंकर इस सवाल को सुनकर जोर से हंस पड़े और कुछ देर सोचने के बाद उन्होंने कपिल शर्मा के सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि ये तभी हो सकेगा जब सूर्य पश्चिम से उगने लगेगा. कपिल ने रविशंकर की बात सुनकर कहा कि गुरुदेव मैं आपका जवाब समझ गया हूं. इसके बार रविशंकर ने अपनी बात आगे बढ़ाई और कहा- कहावत है कि हर कामयाब आदमी के पीछे एक औरत होती है. और ये वही औरत होती है जो हमेशा कहती है कि ये गलत कर रहा है.
Heart to Heart – Kapil Sharma in conversation with Gurudev @srisri https://t.co/27eu8b0ThX
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) May 7, 2020
कपिल शर्मा ने रविशंकर से पूछा कि बाबा लोग गृहस्थ जीवन में क्यों नहीं आते हैं क्या उन्हें भी पत्नियों के तर्क से डर लगता है तो जवाब में उन्होंने कहा कि चार तरह के लोग होते हैं तो संन्यासी जीवन में प्रवेश करते हैं. एक तो वो जो बहुत दुखी होते हैं. दूसरे वो जो जिज्ञासू होते हैं जिनमें चीजों को जानने की प्रबल इच्छा होती है. तीसरे जो ज्ञानी हैं और चौथे वो जिन्हें जीवन में उनके मतलब की कोई चीज चाहिए. कपिल शर्मा इस जवाब से काफी संतुष्ट नजर आए.
रामायण के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर उठा सवाल, दूरदर्शन ने दी ये सफाई
क्या था आलिया का सबसे बड़ा डर? महेश भट्ट ने सबके सामने करवाया कुबूल
शादी के बाद ठंडा हो गया कपिल का गुस्सा
रविशंकर ने कहा कि गृहस्थ जीवन भोगने वाले के लिए उसका परिवार ही सबकुछ होता है और जो सन्यासी वो होता है जिसके लिए पूरी दुनिया एक परिवार हो जाती है. कपिल शर्मा ने इसी लाइव सेशन में रविशंकर के साथ बातचीत में बताया कि शादी के बाद उनके जीवन में बहुत से बदलाव आए हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें गुस्सा आना कम हो गया है. कपिल ने कहा कि शादी से पहले वह बहुत गुस्सा करते थे लेकिन अब उनकी पत्नी गुस्सा करती है.

