रमजान के पाक महीने में हिना खान भी इबादत करते हुए सभी के लिए दुआ मांग रही हैं। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। शेयर्ड तस्वीरों में हिना ब्राइट येलो कलर का सूट पहनी दिख रही हैं, जो उनके लुक को फ्रेश फील देता देखा। यह कलर वाकई हिना पर काफी ज्यादा अच्छा लग रहा था।
हिना ने अपने लिए कॉटन फैब्रिक से बना सूट चुना था। वाइट प्रिंट वाला इसका कुर्ता स्ट्रेट कट डिजाइन में था, जिसकी नेकलाइन सिंपल राउंड शेप में थी। इसकी स्लीव्स लॉन्ग बेल शेप पैटर्न में थी, जिस पर वाइट लेस वर्क भी किया गया था। कुर्ते के साथ हिना ने शरारा पैटर्न का पजामा पहना था। इस पर वाइट लाइनिंग्स से डायमंड डिजाइन्स के बॉक्स बने देखे जा सकते हैं।
येलो कलर के इस सूट के साथ का दुपट्टा भी कॉटन का ही थी, जिस पर माइक्रो साइज वाइट प्रिंट था। साथ ही इसकी बॉर्डर पर वाइट लेस लगाई गई थी। यह लेस स्लीव्स की लेस से परफेक्टली मैच कर रही थी।
हिना खान ने अपने लुक को कंप्लीट करते हुए बालों को स्लीक लो बन में स्टाइल किया था और इसके साथ मिनिमम मेकअप लुक चुना था। साथ ही में उन्होंने बेहद खूबसूरत झुमके पहने थे, जो उनके ओवरऑल लुक को और इम्प्रेसिव बना रहे थे।
ऐक्ट्रेस का यह सूट ऐसा है, जिसे गर्मियों के सीजन में आराम से पहना जा सकता है। कॉटन फैब्रिक को समर सीजन के लिए परफेक्ट माना जाता है, क्योंकि यह बॉडी को गर्मी से बचाने के साथ ही उसे कूल बनाए रखने में मदद करता है। यह स्किन इरिटेशन भी क्रिएट नहीं करता। साथ ही हिना खान के सूट का पैटर्न कंफर्ट के मामले में भी शानदार रहेगा। तस्वीरों में भी देखा जा सकता है कि हिना ने एकदम फिटिंग की जगह थोड़ा लूज कुर्ता पहना था, ऐसे में अगर इसे पूरे दिन भी पहने रखा जाए तो यह कंफर्ट बनाए रखेगा।
हिना खान ने स्टाइलिश दिखने के चक्कर में किया फैशन का कबाड़ा
-
हिना खान टीवी पर पॉप्युलैरिटी पाने के बाद अब फिल्मी दुनिया में कदम रख रही हैं। उन्होंने फिल्म ‘हैक्ड’ से बीटाउन डेब्यू किया है। अपने ऐक्टिंग करियर को अपग्रेड कर रही हिना ने फिल्म के लिए कई प्रमोशनल इवेंट्स भी किए जिनमें उनका ऐसा स्टाइल देखने को मिला जो बिल्कुल भी इंप्रेस नहीं कर सका। इन्हें देख मन में यह ख्याल भी आ सकता है कि हिना को अपने करियर के साथ ही स्टाइल को भी अपग्रेड करने की बहुत जरूरत है।(फोटो साभार:इंस्टाग्राम@realhinakhan)
-
मुंबई में फिल्म ‘हैक्ड’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें हिना फ्लोरल ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। इस ऑफ वाइट ड्रेस पर एक ब्रॉड ब्राउन बेल्ट भी था। पहली नजर में देखकर ही ऐसा लग रहा था कि हिना अपने साइज से बड़े कपड़े पहनी हैं। वहीं बेल्ट स्टाइल लेवल को बढ़ाने की जगह उसे चीप लुक दे रहा था। (फोटो साभार: योगेन शाह)
-
दिल्ली में फिल्म प्रमोशन इवेंट के दौरान उन्होंने ग्रे पैंट्स ऐंड जैकेट लुक चुना था। इसके साथ हिना ने ऑफ वाइट टॉप पहना था जिस पर बड़ी सी बो थी। पूरे लुक की सबसे अजीब बात यही बो और जैकेट पर बंधा वाइट फैब्रिक था। इन्हें देख ऐसा लग रहा था जैसे इनका यूज आउटफिट को हिना की बॉडी से बांधने के लिए किया गया हो।(फोटो साभार:इंस्टाग्राम@realhinakhan)
-
हिना ने एक प्रमोशनल इवेंट के लिए रेड पैंट्स ऐंड ऑरेंज स्वेटर पहना था। यह स्टाइल तो ठीक कहा जा सकता है लेकिन जैसे ही नजर उनके चेहरे व पैरों पर जाती है, वैसे ही मन में ख्याल आता कि आखिर ये लुक है क्या? इस लुक के साथ हिना पैरों में रेंबो कलर सैंडल पहनी थीं जो अजीब लग रही थीं। वहीं फेस पर ऐसा मेकअप था जो उन्हें ग्लोइंग नहीं बल्कि ऑइली लुक दे रहा था।(फोटो साभार:इंस्टाग्राम@realhinakhan)
-
हिना की इस आउटफिट का कलर छोड़ बाकी सब गड़बड़ था। सबसे अहम मानी जाने वाली चीज यानी फिटिंग बिल्कुल भी अच्छी नहीं थीं। फ्रंट नॉट स्टाइल वाला टॉप तो बिल्कुल ऐसा ही लग रहा था जैसे उसे जबरन बांधा गया हो। ऊपर से हील्स के तो क्या ही कहने। उन्हें देख तो ऐसा लग रहा था कि आखिर क्या सोचकर हिना ने इस लुक को ओके कहा होगा।(फोटो साभार:इंस्टाग्राम@realhinakhan)
-
एक प्रमोशनल इवेंट में हिना रेड ऐंड वाइट चेक ड्रेस भी पहनकर पहुंची थीं। यह ड्रेस कुछ ऐसी थी जिसे समझ पाना मुश्किल था। न तो इस ड्रेस का फॉल अच्छा था और न ही स्टाइलिश लुक देने के लिए डिजाइन की गई मैचिंग जैकेट का अनईवन फ्रंट लुक इंप्रेस कर पा रहा था। ऊपर से हिना के वाइट बूट्स लुक को और अजीब बनाते दिख रहे थे।(फोटो साभार:इंस्टाग्राम@realhinakhan)
-
इस लुक को देखकर बस मन में यही ख्याल आता है कि आखिर हिना ने यह लुक क्यों चुना। हेयरस्टाइल से लेकर स्कर्ट, शर्ट और हील्स सबकुछ बिल्कुल भी हिना पर नहीं जंच रहा था। अगर कुछ अच्छा था तो वह थी बस हिना की स्माइल।(फोटो साभार:इंस्टाग्राम@realhinakhan)
-
डेनिम लुक के साथ भला कोई कैसे गलत जा सकता है, लेकिन हिना ने ये भी कर दिखाया। उनके इस ऑल डेनिम लुक Style का ‘S’ भी नजर नहीं आ रहा था। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@realhinakhan)
-
हिना ने इस लुक में बहुत स्टाइलिश दिखने की कोशिश की, लेकिन यह चेक ड्रेस और उस पर लगा चौड़ा वाइट बेल्ट एक पर्सेंट भी उन पर सूट नहीं कर रहा था। हां अजीब लुक जरूर दे रहा था। (फोटो साभार:इंस्टाग्राम@realhinakhan)