मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी है. .(File Photo)
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने मदनवाड़ा मुठभेड़ पर दुख जताया है. ट्वीट कर शहीद थाना प्रभारी को श्रद्धांजलि (Tribute) दी है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने अपने ट्वीट (Tweet) में लिखा कि राजनांदगांव के मदनवाड़ा के पास परधौनी गांव में पुलिस नक्सली मुठभेड़ के दौरान मदनवाड़ा के थाना प्रभारी श्याम किशोर शर्मा जी की शहादत का समाचार दुःखद है. मैं उनकी शहादत को नमन करता हूं. ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करे. इस मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए हैं.
राजनांदगांव के मदनवाड़ा के पास परधौनी गांव में पुलिस नक्सली मुठभेड़ के दौरान मदनवाड़ा के थाना प्रभारी श्याम किशोर शर्मा जी की शहादत का समाचार दुःखद है।
मैं उनकी शहादत को नमन करता हूँ। ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करे। इस मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गये हैं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 9, 2020
गृहमंत्री ने भी किया ट्वीट
राजनांदगांव नक्सली हमले में शहीद हुए थाना प्रभारी श्यामकिशोर शर्मा को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू (Tamradhwaj Sahu) ने भी श्रद्धांजलि दी है. ट्वीट में गृहमंत्री ने लिखा कि मदनवाड़ा (राजनांदगांव) नक्सली मुठभेड़ में थाना प्रभारी श्यामकिशोर शर्मा के शहादत की खबर सुन स्तब्ध हूं. उनकी वीरता को मेरा प्रणाम. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.
मदनवाड़ा (राजनांदगांव) नक्सली मुठभेड़ में थाना प्रभारी श्याम किशोर शर्मा के शहादत की खबर सुन स्तब्ध हूं। उनकी वीरता को मेरा प्रणाम। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
ॐ शांतिः। pic.twitter.com/ekOtfazik6— Tamradhwaj Sahu (@tamradhwajsahu0) May 9, 2020
मारे गए चार नक्सली
शुक्रवार रात मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परदोनी के जंगल में नक्सलियों के साथ पुलिस जवानों की हुई मुठभेड़ हुई है. जैसे ही जवान परदोनी के जंगल पहुंचे पहले से घात लगाए बैठक नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी में सब इंस्पेक्टर श्यामकिशोर शर्मा शहीद हो गए. मोर्चा संभालते हुए जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया. साथ ही जवानों ने एक AK -47 राइफल, 1 SLR और दो .315 बोर राइफल बरामद किया है.
(इनपुट- सुरेंद्र सिंह)
ये भी पढ़ें:
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 9, 2020, 9:19 AM IST


