इंडियन वॉट्सऐप बनाने पर काम जारी, e-एजेंडा में रविशंकर प्रसाद का ऐलान – Eagenda aaj tak corona working on indian version of whatsapp ravi shankar prasad ttec

कोरोना महामारी के बीच इंडिया टुडे समूह द्वारा ई-एजेंडा आजतक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. आज दिन भर इसमें मोदी सरकार के 17 मंत्री शामिल होंगे और आने वाली चुनौतियों और सरकार के एक्शन प्लान पर अपनी बात रखेंगे. इसी क्रम में ‘आरोग्य’ यंत्र में जीत का मंत्र सेशन में आज मोदी सरकार में कानून, आईटी और संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद भी शामिल हुए. उन्होंने चर्चा के दौरान एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि सरकार इंडियन वॉट्सऐप बनाने पर भी काम रही है.

‘आरोग्य’ यंत्र में जीत का मंत्र सेशन का संचालन आजतक की वरिष्ठ एंकर अंजना ओम कश्यप ने किया. सेशन के दौरान संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि भारत में नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (CDOT) द्वारा इंडियन वॉट्सऐप बनाने पर भी काम चल रहा है.

ये भी पढ़ें: e-एजेंडा: अलग ढंग से होंगे CBSE बोर्ड एग्जाम, अब होंगे नये नियम- निशंक

इसी तरह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम के सवाल के जवाब ने मंत्री ने कहा है कि हम इसका भी विकल्प भारत में ही खोज रहे हैं. साथ ही सरकार इंडियन IT प्रोडक्ट्स बनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी कर रही है. इसके लिए छोटी बड़ी 3,000 कंपनियों के आवेदन भी आए हैं.

e-एजेंडा की लाइव कवरेज यहां देखें

इसी तरह वर्क फ्रॉम होम को लेकर भी चर्चा हुई और कानून और संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सुविधा को हमने मजबूत किया है और स्थाई बनाने के लिए भी काम चल रहा है.

e-एजेंडा की पूरी कवरेज यहां देखें

इन सबके अलावा सरकार के कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ऐप आरोग्य सेतु को लेकर भी चर्चा हुई. यहां मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोग्य सेतु पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया है. उन्होंने इसे प्राइवेसी को खतरा बता रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के दावे को नकारा और कहा कि ये ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि यदि किसी टेक एक्सपर्ट को लगता है कि इसमें कोई सुधार की जा सकती है, तो हमें जरूर बताएं. उन्होंने कहा कि ऐप का सारा डेटा एन्क्रिप्टेड है. यहां सामान्य डेटा 30 से 60 दिनों के भीतर खुद ही हट जाता है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here