छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर शिफ्ट – Former chhattisgarh cm ajit jogi suffered cardiac arrest ventilator shree narayana hospital raipur

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी की अचानक तबीयत खराब हो गई है. अचानक सांस लेने में तकलीफ तकलीफ महसूस होने पर बाद उन्हें रायपुर में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है. हालात को बिगड़ता देख डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है. अजीत जोगी को रायपुर के श्री नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

बता दें कि मेडिकल साइंस में कार्डियक अरेस्ट उस अवस्था को कहते हैं जब दिल शरीर के में खून पंप करना बंद कर देता है. कार्डियक अरेस्ट अचानक होता है. हालांकि जिन्हें दिल की बीमारी होती है उनमें कार्डियक अरेस्ट की आशंका ज्यादा होती है. डॉक्टरों के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट से पहले छाती में दर्द, सांस लेने में परेशानी, पसीना आना, चक्कर आना, बेहोशी, जैसे लक्षण दिख सकते हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here