
अबू धाबी और दुबई से केरल लौटे दो भारतीय कोरोनावायरा पॉजिटिव पाए गए हैं. ये दोनों गुरुवार को एयर एंडिया के विशेष विमान से तिरुवनंतपुरम वापस लाए गए 363 भारतीयों में शामिल हैं.
सरकार ने बताया कि दोनों में एक संक्रमित का इलाज कोझिकोड में जबकि दूसरे का इलाज कोच्चि में किया जा रहा है.
इन दो नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 505 हो गई है जिनमें से 17 लोग अब भी अस्पताल में हैं. यहां 4 लोगों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हुई है जबकि 484 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं.
Source link

