Central teams being sent to States to support in COVID-19 Management – कोरोना से सबसे ज़्यादा प्रभावित 10 राज्यों में केंद्रीय टीमें भेजेगी सरकार

कोरोना से सबसे ज़्यादा प्रभावित 10 राज्यों में केंद्रीय टीमें भेजेगी सरकार

Coronavirus Updates: एक उच्च स्तरीय टीम पहले ही मुंबई के लिए नियुक्त की जा चुकी है

नई दिल्ली:

Coronavirus Updates: देश में बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सबसे ज्यादा प्रभावित 10 राज्यों में अपनी टीमें नियुक्त करने का फैसला किया है. ये टीमें उन राज्य सरकारों के साथ मिलकर कोरोना से निपटने में मदद करेंगी. ये वो राज्य हैं जहां कोरोना का काफी संक्रमण बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें

इन राज्यों में गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं. ये नई टीमें पहले कोरोना से ज़्यादा प्रभावित ज़िलों में भेजी गई 20 सेंट्रल टीमों के अलावा है. एक उच्च स्तरीय टीम पहले ही मुंबई के लिए नियुक्त की जा चुकी है.

देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 1,981 हो गई और संक्रमितों की संख्या 59,662 पर पहुंच गई. पिछले 24 घंटों में इस वायरस के कारण 95 लोगों की मौत हुई है और 3,320 नए मामले सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 39,834 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 17,846 लोग स्वस्थ्य हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक करीब 29.91 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं.” संक्रमितों की कुल संख्या में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. शुक्रवार सुबह से लेकर अब तक कुल 95 लोगों की मौत हुई है. इनमें से 37 की महाराष्ट्र, 24 की गुजरात, नौ की पश्चिम बंगाल, सात की मध्य प्रदेश, चार-चार लोगों की राजस्थान और उत्तर प्रदेश, तीन-तीन लोगों की आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु, दो लोगों की दिल्ली तथा एक-एक व्यक्ति की मौत पंजाब और हरियाणा में हुई.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here